एबीएन न्यूज नेटवर्क, गया। बिहार के गया में भारतीय सेना के अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी का एक हेलीकॉप्टर मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें दो पायलट सवार थे। एक महिला सहित पायलट मामूली चोटें आयी।
हालांकि जान माल का नुकसान नहीं हुआ। बता दें कि हेलीकॉप्टर अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) का है और नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम पर था। यह घटना बोधगया उपमंडल के कंचनपुर गांव में घटी।
ग्रामीणों ने कहा कि जब हेलीकॉप्टर एक कृषि क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ तो उस समय दो पायलट उसके अंदर थे। ग्रामीणों ने दोनों पायलटों को बचाने में मदद की और बाद में स्थानीय पुलिस और ओटीए को घटना की जानकारी दी। ओटीए अधिकारी गांव पहुंचे और दोनों पायलटों को इलाज के लिए बेस कैंप ले जाया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse