एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। प्रथम विजय उरांव मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता रांची यूनिवर्सिटी की टीम ने बेहद ही कड़े मुकाबले में जीत कर ट्रॉफी अपने नाम किया आज फाइनल मुकाबला राजपुताना रेजिमेंट की टीम और रांची यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया। देर रात तक चला यह मुकाबला काफी संघर्ष वाला रहा। राजरीफ 4 ने रांची यूनिवर्सिटी की टीम से 22 के 25 से हारने के बाद दूसरे सेट को जीत कर मैच अपने पाले में लेने के बाद फिर आखरी सेट रांची के अंकित तिग्गा के बेहतरीन प्रदर्शन के दम से और अर्पित के शानदार शॉर्ट्स की बदौलत मुकाबला जीत फाइनल अपने नाम कर लिया।
राजपुताना के गौरव और विशाल के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी मुकाबला जीत नहीं सके अंकित को पूरे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खेलाड़ी और गौरव को मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। लड़कियों का मुकाबला भी काफी कड़े मुकाबले से ही विजेता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, सीआईएसएफ ब्लू की टीम को भी प्रथम विजय उरांव ट्रॉफी प्रदान किया गया।
एक दिवसीय यह आयोजन देर रात तक चलता रहा सीआईएसएफ की ए शरण को महिलाओं के मुकाबले के सीरीज का पुरस्कार दिया गया। प्रगति के शानदार खेल के कारण मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार अनिता कुमारी और किरण, स्मिता ने पुरुस्कार दिया।
पुरुषों की विजेता टीम को अध्यक्ष देव नारायण उरांव और राम नारायण उरांव ने नगद और ट्रॉफी प्रदान किया।
अपने उद्बोधन में अध्यक्ष देव नारायण उरांव ने कहा कि विजय उरांव प्रतियोगिता के इस सफल आयोजन में शामिल सेना के सभी प्रतिभागियों और मैच के संचालन कर रहे सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया। जतरा टांड़ स्पोट्स क्लब के संयोजक राम नारायण खलखो ने इस आयोजन में शामिल सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। मैच के संचालन करने वाले उपेन्द्र कुमार गुप्ता, सुधीर झा, राजेश कुमार सिंह, गौतम कुमार, राजेन्द्र गुप्ता ने निर्विवाद रूप से संचालित किया।
प्रथम विजय उरांव स्मारक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 1990 से संचालित जतरा टांड़ स्पोट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित किया गया था, जो लंबे अंतराल के बाद प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। अंतरास्ट्रीय कलाकार नंदलाल नायक ने मित्रों को जीवंत देखने और अपनी अधूरे सपनों को साथ साथ रहते हुए जीवन जीने के इस प्रयास को आयोजित करने के लिए समिति को बधाई दी।
इस प्रतियोगिता में रांची के आसपास में अवस्थित सेना के विभिन्न बटालियन की टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें प्रमुख हैं : 7 सिख रेजिमेंट, 4 राजरीफ, सीआईएसएफ, आर्मी 6 जेकली, इरबा, रांची यूनिवर्सिटी, जतराटांड़ स्पॉर्ट्स क्लब के दिलीप राय, राकेश, अमित, विवेक, अतानु चौधरी, राजा शर्मा, गोल्डी, उज्ज्वल, मनीष जायसवाल, राजीव कुमार, शिवाजी मिश्रा, प्रदीप, संजय, सहित खेल निदेशक राजेश कुमार गुप्ता, अख्तर अली शेखर, रत्नेश सोना, वरिष्ठ सदस्य अंजन श्रीवास्तव, अजय कुमार वार्ड पार्षद नकुल तिर्की, सविता कश्यप, जगदीश सिंह जग्गु, रमेन्द्र कुमार डॉ प्रबल सहित भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे।
धन्यवाद ज्ञापन सचिव राणा मिश्रा ने किया और उन्होंने बताया कि विजय उरांव की याद में आयोजित इस प्रतियोगिता की आने वाले आयोजन में राज्य के बाहर की टीमों को भी शामिल करने का प्रयास होगा।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में झारखंड की जिम्नास्टिक्स टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम गौरवान्वित किया है।
प्रतियोगिता के पैरेलल बार स्पर्धा में झारखंड के खिलाड़ी तुलीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा दिबास, दीपेश लश्करी एवं शुभ्रज्योति ने भी कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपने उत्कृष्ट कौशल, संतुलन एवं अनुशासन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
टीम की इस सफलता में कोचों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी सटीक रणनीति, बेहतर प्रशिक्षण एवं निरंतर प्रेरणा ने खिलाड़ियों को इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। इस उपलब्धि पर झारखंड जिम्नास्टिक्स संघ एवं खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों एवं कोचों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
झारखंड के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आरके आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव मधुकांत पाठक, शिवेंद्र दूबे तथा झारखंड जिम्नास्टिक्स संघ के संरक्षक डॉ अजीत कुमार सिन्हा, अध्यक्ष रंजन कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष निशिकांत पाठक, महासचिव तुलिका श्रीवास्तव, पुष्पा हेस्सा, कोषाध्यक्ष डॉ दीपक कुमार साहु, कोच जितेंद्र कुमार,हनी सिन्हा, सुहिरता रॉय, गोविंद झा, रविंद्र कुमार, पारुल सिंह, विकास गोप, दीप कुमारी मांझी एवं हेमा कुमारी ने टीम की सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क । राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान भजनलाल जी (भाजपा) की सवाई माधो सिंह स्टेडियम में आईपीएल मैच में गरिमामयी उपस्थिति और वैभव सूर्यवंशी के द्वारा उनका पैर छूकर प्रणाम करना सूर्यवंशी को विशिष्ट बनाता है।
विनम्रता वह साबुन है जो अहंकार (Arrogance) तथा (Stardom) लोकप्रियता की मैल/गंदगी की सफाई स्वचालित (self action) करती रहती है और किसी भी सितारा (Star) की चमक शाश्वत बनाए रखती है। बताया जाता है कि किसी खेल के क्रम में वैभव सूर्यवंशी ने किसी सीनियर का पैर नहीं छुआ था, इसके लिए उसके पिताजी ने उसे डांट लगाई थी।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। झारखंड की जिम्नास्टिक्स टीम ने राष्ट्रीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आॅल-राउंड श्रेणी में पूरे देश में 7वां स्थान प्राप्त कर राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। खिलाड़ियों ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपने कौशल, संतुलन एवं अनुशासन का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि में झारखंड के प्रतिभाशाली जिम्नास्ट दिबास, तुलिन एवं शुभ्रज्योति का विशेष योगदान रहा। तीनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने इवेंट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं एवं दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
विशेष रूप से दिबास ने आॅल-अराउंड और पोमेल हॉर्स श्रेणी के लिए क्वालीफाई कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा एवं निरंतर परिश्रम का प्रमाण है। वहीं तुलिन ने पैरालल बार तथा शुभ्रज्योति ने रिंग इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपरेटस चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई किया, जिससे राज्य के लिए पदक की उम्मीदें और प्रबल हो गयी हैं।
टीम की इस सफलता में कोचों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कोच जितेंद्र सिंह एवं तुलिका के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने उच्च स्तर का प्रदर्शन किया। उनकी रणनीति, प्रशिक्षण एवं निरंतर प्रेरणा ने टीम को इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। झारखंड जिम्नास्टिक्स संघ एवं खेल प्रेमियों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों एवं कोचों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
झारखंड के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आरके आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव मधुकांत पाठक, शिवेन्द्र दूबे तथा झारखंड जिम्नास्टिक्स संघ के संरक्षक डॉ अजीत कुमार सिन्हा, अध्यक्ष रंजन कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष निशिकांत पाठक, महासचिव तुलिका श्रीवास्तव, पुष्पा हेस्सा, कोषाध्यक्ष डॉ दीपक कुमार साहु, हनी सिन्हा, सुहिरता रॉय, गोविन्द झा, रविन्द्र कुमार, पारुल सिंह, विकास गोप, दीप कुमारी मांझी, हेमा कुमारी, राजीव रंजन एवं रंजना रंजन ने टीम की सराहना करते हुए बधाई दी है। यह उत्कृष्ट प्रदर्शन आने वाले समय में राज्य में जिम्नास्टिक्स के विकास हेतु प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क । उसने अपने पहले ऐतिहासिक शतक 11 गगनचुंबी छक्के तथा 7 चौके के तूफानी बल्लेबाजी से 35 बॉल पर बनाया था; लेकिन कल के आईपीएल मैच में भले ही एक बॉल बढ़ गया हो लेकिन 1 छक्का बढाकर 36 बॉल पर 103 रन 12 छक्का और 5 चौका ठोक कर बना लिया_
उम्र तो पूछो मत 15 साल के दहलीज पर चेहरा मासूम और हरकत बच्चों जैसा लेकिन एक्शन.. अब क्या ही कहा जाए_
शतक बनाने के बाद मैदान में अपने हथेलियों से दिल बनाकर दिल से दर्शकों का आभार प्रकट किया और फिर सेल्यूट दाग कर क्रिकेट प्रेमियों के प्रति सम्मान प्रकट किया।
जिसके दिल में अदब, दिमाग में आग और कार्यवाही में भरोसा हो उसके फुर्ती को भला कौन रोक सकता है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। अनुमण्डल मुख्यालय के कर्पूरी मैदान में आदर्श युवा जागृति मंच के तत्वावधान में स्वर्गीय धर्मदेव राम की स्मृति में नॉकआउट नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन किया जा रहा। शनिवार देर संध्या इस टूर्नामेंट का आगाज भव्य उद्घाटन के साथ किया गया।
जिसका उदघाटन हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार वर्मा एवं पलामू लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र पासवान, स्मृति स्वर्गिय धर्मदेव राम की धर्मपत्नी सह हुसैनाबाद नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष उषा देवी सहित कई गणमान्य लोगों ने फीता काटकर उदघाटन किया।इस टूर्नामेंट की प्रथम मुकाबला बड़ा ही रोचक व शानदार रहा,क्रिकेट प्रेमी व दर्शक देर रात्रि तक मैच का आनंद लिया व खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रथम मुखबल जपला किंग,बनाम अलिनगर के बीच खेला गया जिस मुकाबले में जपला किंग्स ने अलीनगर को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में जपला टीम के संदीप कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं दूसरे मुकाबले में गम्हरिया ने देवरी को 58 रनों से पराजित किया, जिसमें गम्हरिया के बल्लेबाज रोहित कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से युवाओं की प्रतिभा निखरती है। वहीं पलामू के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जितेंद्र पासवान ने कहा कि यह टूर्नामेंट मेरे पिता जी के स्मृति में कराया जा रहा हैं जो कि हमारे शहर के युवा साथियों ने जोरदार तरीके से मेहनत किया है।
उन्होंने आगे कहा खेलकूद युवाओं को सही दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है। इससे युवा सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते हैं और समाज में बेहतर योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं में अपार प्रतिभा है, जिसे इस तरह के मंच के माध्यम से नई पहचान मिलती है।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2026 में अब तक मैदान से दूर रहे महेंद्र सिंह धोनी की जल्द ही मैदान पर वापसी हो सकती है। गुरुवार को वह चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम के साथ हैदराबाद के लिए रवाना होते नजर आये, जहां टीम शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ अहम मुकाबला खेलेगी।
धोनी को चेन्नई में टीम बस में चढ़ते हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद फैंस का अभिवादन भी किया, जिससे सोशल मीडिया पर उनकी संभावित वापसी को लेकर उत्साह बढ़ गया है। सीएसके ने इस पल का वीडियो भी साझा किया है।
धोनी आईपीएल 2026 की शुरुआत में ग्रोइन इंजरी के कारण पहले दो हफ्तों तक बाहर रहे थे। इससे पहले वह गुवाहाटी और बेंगलुरु के मैचों के लिए टीम के साथ यात्रा पर भी नहीं गये थे। लेकिन इस बार उनका टीम के साथ जाना उनके खेलने की संभावना को मजबूत करता है।
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके ने शुरुआती खराब प्रदर्शन के बाद शानदार वापसी की है। टीम ने पिछले दो मैच जीतकर अंक तालिका में चार अंक हासिल किए हैं और अब आठवें स्थान पर पहुंच गई है। टीम की सफलता में डेवाल्ड ब्रेविस की आक्रामक बल्लेबाजी और नूर अहमद की शानदार गेंदबाजी का बड़ा योगदान रहा है।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग की दशम कक्षा की छात्रा पलक कुमारी ने राज्य स्तर पर आयोजित बॉक्सिंग प्रतिस्पर्धा में अंडर 17 कैटेगरी में स्वर्ण पदक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। उक्त प्रतिस्पर्धा में झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
प्राचार्य डॉ तापस घोष ने विजयी प्रतिभागी पलक कुमारी को बधाई तथा शुभकामना देते हुए कहा कि उन्होंने राज्य स्तर पर चैंपियन बनकर सराहनीय कार्य किया है। ज्ञात रहे कि पलक पिछले 3 वर्षों से डी ए वी नेशनल स्पोर्ट्स में राष्ट्र स्तर पर 1 स्वर्ण पदक सहित कल 3 पदक जीत चुकी है।
उन्होंने उम्मीद जतायी कि वे भविष्य में भी बॉक्सिंग के क्षेत्र में अनेक महत्त्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करके अपने अभिभावकों तथा विद्यालय का नाम रोशन करेंगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse