एबीएन सोशल डेस्क। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री राधा- कृष्ण प्रणामी मंदिर में 15 फरवरी दिन रविवार को महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा मंदिर में 253 वां अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा, श्री राधा रानी का अलौकिक भव्य श्रृंगार, भजन जागरण, सामूहिक महाआरती, गौ सेवा का आयोजन किया गया है।
साथ ही साथ भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल के सौजन्य से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया है। जिसमें नेत्र जांच, ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन, पल्स आक्सीजन आदि की जांच की जायेगी। शिविर में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में रह रहे हैं सभी निराश्रितजनों एवं उनकी सेवा कर रहे हैं सेवादारों तथा मंदिर में पधारे श्रद्धालुओं की जांच की जायेगी।
चिकित्सकों द्वारा जांच एवं इलाज के संबंध में मरीजों को परामर्श दिया जायेगा। ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 15 फरवरी को आयोजित होने वाले शिव बारात के लिए सादर आमंत्रित किया।
टीम एबीएन, रांची। बीआईटी मेसरा, रांची स्थित यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक डिस्पेंसरी में 11 फरवरी को सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस शिविर का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना और जीवन रक्षक रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है।
यह शिविर 18 से 60 वर्ष की आयु के स्वस्थ व्यक्तियों के लिए खुला रहेगा, जिनका न्यूनतम वजन 45 किलोग्राम हो। रक्त संग्रह की प्रक्रिया रिम्स, रांची तथा राम प्यारी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के प्रशिक्षित चिकित्सकीय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी।
रक्तदान से पूर्व दाताओं की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच भी की जायेगी। शिविर के दौरान सभी सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का पूर्ण रूप से पालन किया जायेगा। आयोजकों ने छात्रों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों से इस मानवीय कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि जरूरतमंदों की जान बचायी जा सके।
एबीएन सोशल डेस्क। पूर्णब्रह्म परमात्मा की अपार कृपा श्री राज श्यामा जी महाराज एवं परमहंस डाक्टर संत शिरोमणी श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद जी महाराज के आशीर्वाद से एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट रांची एव स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) दिल्ली शाखा रांची के सयुंक्त तत्वाधान में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 252वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया।
आज का श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा डॉ विजय लक्ष्मी डा सूर्य कुमार डा सौम्या माहेश्वरी एवं उनके परिवार के सौजन्य से आयोजित किया गया। आज का अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारे के वितरण के समय पूरा मंदिर परिसर राधे- राधे एवं गुरुजी के जयकारों से गूंज उठा।
श्री राधा कृष्ण जी का दिव्य आकर्षक आभूषणों से अलंकृत कर अलौकिक श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे ने लगायी। महाप्रसाद में मसालेदार पुलाव, पुड़ी, आलु गोभी की सब्जी, केसर युक्त खीर, एवं आलू चिप्स का वितरण किया गया।
मंदिर परिसर में उपस्थित दो हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का गया। तत्पश्चात भजन- संध्या में संस्था के भजन गायक मनीष सोनी द्वारा श्री राधा कृष्ण, श्री श्याम प्रभु पर आधारित गाए मनमोहक सुमधुर भजनों श्रोताओं को खूब झुमाया। श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गयी।
ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि आज श्री राधा कृष्ण मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी तथा 4 हजार से अधिक श्रद्धालुओं में दर्शन किये। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रत्येक दिन दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक वेजिटेबल खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जाता है जिसमें 500 से भी अधिक श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं।
मौके डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, संजय सर्राफ, विष्णु सोनी, मधुसूदन जाजोदिया, सुरेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, आदर्श मंगल, कोमल अग्रवाल, अंशुला अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, श्रियांस गुप्ता, तीना गुप्ता, अंजनी अग्रवाल, मनीष सोनी, सुरेश भगत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
एबीएन सोशल डेस्क। सनातन एकता मंच केंद्रीय कमेटी के द्वारा आज प्राचीन श्रीराम मंदिर चुटिया के प्रांगण में बैठक संपन्न हुई आज के बैठक में मुख्य रूप से सनातन एकता मंच के संस्थापक/केंद्रीय अध्यक्ष रोहित सनातनी जी ने बैठक की।
अध्यक्षता की बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी कार्यक्रम को लेकर मुख्य बिंदुओं पर विचार/विमर्श किया गया जिसमें सर्व प्रथम बाबा भोले शिव जी का शिवरात्रि बड़े ही धूम/धाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026, दिन (रविवार) के दिन महाशिवरात्रि है।
इस बार सनातन एकता मंच की पूरी टीम के द्वारा महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर कोकर सरना टोली से पूरे कोकर छेत्र में शोभा यात्रा बहुत ही धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। आज के बैठक में सनातन एकता मंच की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग की दीदी ममता सिंह जी ने कहा सनातन एकता मंच की पूरी टीम के द्वारा कोकर में भव्य रूप से महाशिवरात्रि मनाई जायेगी।
बड़े भैया अजीत सिंह ने कहा कि जो भी स्थानीय लोग हैं कोकर सरना टोली के, मैं अजीत सिंह सनातनी उनसे विनती करता हूँ कि इस आयोजन में हम सभी का साथ दे अपना आशीर्वाद दे।
इस बैठक में धनराज केशरी (गोलू जी), अभय सिंह, राज कुमार, राज सिंह, आर्यन सागर, भीम शर्मा जी, कैलाश केसरी (विश्व हिन्दू परिषद), राहुल यादव (बोकारो जिला प्रभारी), रोशन कुमार साहू, अभय राज, प्रेम केसरी, रोहित कुमार साहू, रवि साहू, पिंटू साहू, प्रेम महतो, अजय साहू, प्रीतम गुप्ता, आनंद गुप्ता, आशीष गुप्ता, राजू साहू, रवि मंडल, संदीप शर्मा, विकास जायसवाल, दीपेश पाठक बाबा, अश्वनी शर्मा, समीर सिंह, संजय सिन्हा, अनंत तिवारी, राजेश साहू, प्रमोद साहू, राहुल साहू, ठाकुर प्रतीक सिंह, सुशांत सनातनी, (नामकुम छेत्र प्रभारी), अजय सनातनी, अजय सिंह (विश्व सनातन मंच झारखंड प्रदेश अध्यक्ष)। इन्होंने कहा मुझसे जितना होगा मैं इस आयोजन में अपना भागीदारी सुनिश्चित करूंगा भारत माता की जय जय श्री राम...
एबीएन सोशल डेस्क। श्री श्याम मंडल, रांची का 65 सदस्यों का दल आज दिनांक 4 फरवरी 2026 को ट्रेन मार्ग से खाटू धाम निशान यात्रा के लिए अपराह्न 6 बजे रांची रेलवे स्टेशन से प्रस्थान किया। दिनांक 6 फरवरी 2026 शुक्रवार को रींगस से 20 किलोमीटर की पदयात्रा कर दल बड़ी श्रद्धपूर्वक खाटू धाम में श्री श्याम प्रभु व श्री हनुमान जी महाराज को निशान अर्पित करेगा।
8 फरवरी 2026 खाटू से प्रस्थान कर सालासर व झुंझुनूं धाम होते हुए दिनांक 9 फरवरी को दिल्ली से प्रात: हवाई मार्ग से चलकर रात्रि 9 बजे रांची आगमन होगा । उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।
खाटू धाम निशान पद यात्रा में चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, जीतेश अग्रवाल, नितेश लाखोटिया, विवेक ढांढनीयां, अमित जालान, प्रियांश पोद्दार, कौशल अग्रवाल, नितेश केजरीवाल, रतन मोर, शशि बागला, मंजू परसरामपुरिया, नीलम गोयल, मीना देवी, कुसुम मोर, हेमलता गोयल, अर्चना केजरीवाल इत्यादि शामिल हैं।
एबीएन सोशल डेस्क। शेड नेट खेती से गुमला की सखी मंडल महिलाएं कम जमीन में अधिक आय और आत्मनिर्भरता की नयी मिसाल गढ़ रही हैं। गुमला जिला प्रशासन और जेएसएलपीएस के सहयोग से संचालित शेड नेट फार्मिंग पहल ने गुमला की ग्रामीण महिलाओं के लिए खेती की नयी दिशा खोली है।
सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं को पालकोट कॉपरेटिव एफपीओ के माध्यम से संरक्षित खेती (शेड नेट फार्मिंग और पॉली हाउस खेती) का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें फसल चयन, नर्सरी प्रबंधन, ग्राफ्टेड पौध, जैविक कीट नियंत्रण और नियंत्रित वातावरण में उत्पादन की तकनीकें सिखायी गयी।
सखी मंडल की महिलाओं ने शेड नेट के भीतर शिमला मिर्च, टमाटर, फ्रेंच बीन्स, मटर व अन्य सब्जियों की खेती शुरू की। जिससे मौसम का खतरा कम हुआ और उपज की गुणवत्ता बढ़ी। मात्र 4 डिसमिल क्षेत्र से महिलाओं को 35-40 हजार तक अतिरिक्त आय प्राप्त हुई।
जेएसएलपीएस तथा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन से सामूहिक विपणन, ग्रेडिंग-पैकेजिंग और बाजार से सीधा जुड़ाव संभव हुआ। एफपीओ से जुड़े 3200 किसानों व महिला समूहों ने 10 माह में 80 लाख का टर्नओवर हासिल किया। इस पहल ने सखी मंडल की महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाया है और वे खेती को आजीविका के साथ-साथ एक सशक्त उद्यम के रूप में अपना रही हैं।
टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति के तत्वावधान में 8 फरवरी 2026 दिन रविवार को निकलने वाली श्री श्याम ध्वजा निशान पदयात्रा स्थगित कर दिया गया। श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि 23 फरवरी को झारखंड नगर निकाय चुनाव के कारण पूरे झारखंड में आचार संहिता लागू होने के कारण, रांची जिला प्रशासन ने 17 किलोमीटर की श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा की अनुमति नहीं दी।
जिसके कारण इस वर्ष श्री श्याम ध्वज निशान पदयात्रा स्थगित कर दिया गया है। यह 17 किलोमीटर की श्याम ध्वजा पदयात्रा विगत 4 वर्षों से रांची के नेवरी विकास विद्यालय शुरू होकर निज मंदिर श्री खाटू श्री श्याम मंदिर हरमू रोड में ध्वजा समर्पण के साथ संपन्न होती है। श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति रांची प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse