टीम एबीएन, रांची। 38 घंटे से लगातार हो रही बारिश आफत के साथ-साथ खुशखबरी भी लायी है। बारिश के कारण रांची का कांके (गोंदा) डैम लबालब भर गया है। डैम की अधिकतम क्षमता 29 फीट पर पहुंचने के बाद आज सुबह एक फाटक खोल दिया गया, ताकि किसी तरह का खतरा न हो। वहीं शहर के गेतलसूद (रूक्का) डैम और हटिया डैम खतरे के निशान से महज 4 फीट दूर है। अब शहर के तीनों डैम में पर्याप्त पानी का भंडारण हो गया है। ऐसे में आने वाली गर्मी में पानी का संकट नहीं होगा। हटिया डैम का जलस्तर 36 फीट पर पहुंच गया है। इसके बाद पेयजल विभाग और जलसंसाधन विभाग अलर्ट मोड पर है। जलसंसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता आलोक भारती ने बताया कि सारा सामान आ गया है। बस अब स्टॉलेशन का काम बाकी है। यह दो से तीन दिन में हो जायेगा। पिछली बार जैसी स्थिति नहीं आयेगी। बताते चलें कि पिछली बार हटिया डैम ओवर फ्लो हो गया था। लेकिन बारिश थमने और रसियन तकनीक से बने फाटक की मजबूती के कारण बड़ा हादसा टल गया था। इसके बाद पेयजल विभाग ने जलसंसाधन विभाग को डैम के फाटक मरम्मत का काम सौंपा था। मई में विभाग की एजेंसी ने मरम्मत का काम शुरू किया था। लेकिन कुछ सामान बाहर से मंगवाने के कारण इस काम में काफी विलंब हुआ। लेकिन अब सारे सामान आ चुके हैं। इसलिए दो से तीन दिनों में डैम के चारों फाटक खोलने लायक बना दिये जायेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse