एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पलामू जिले के राजहरा रेलवे स्टेशन के समीप हुए रेल हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने आधिकारिक बुलेटिन जारी कर स्थिति की जानकारी दी है। हादसे में मालगाड़ी के कुल 16 डिब्बे पटरी से उतर गये, जिससे रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना के बाद युद्धस्तर पर राहत एवं मरम्मत कार्य चलाया जा रहा है।
भारी मशीनों और तकनीकी टीमों को मौके पर लगाया गया है ताकि क्षतिग्रस्त ट्रैक को जल्द दुरुस्त किया जा सके। रेलवे का दावा है कि रात 12 बजे तक लाइन क्लियर कर परिचालन बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
हादसे के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे ने एहतियातन रांची-सासाराम एक्सप्रेस तथा डेहरी आॅन सोन पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया है। इसके अलावा कुछ अन्य ट्रेनों के मार्ग एवं समय में भी बदलाव किए जाने की संभावना जतायी गयी है।
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी लगातार घटनास्थल की निगरानी कर रहे हैं। राहत की बात यह है कि अब तक इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि रेल परिचालन प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। वहीं स्थानीय लोगों और यात्रियों की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि कब तक ट्रैक पूरी तरह बहाल होकर रेल परिचालन सामान्य हो पाता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse