ब्रदर्स एकेडमी की प्रवेश परीक्षा जी-सैट ऑफलाइन मोड में संपन्न

 

टीम एबीएन, रांची। नये सत्र के लिए आज ब्रदर्स एकेडमी के विभिन्न कोर्स में नामांकन हेतु जी-सैट प्रवेश परीक्षा का आयोजन  सफलतापूर्वक हुआ। प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न सत्रों में कुल मिलाकर 1225 से ऊपर की संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे। अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र के पैटर्न और पूछे गये प्रश्नों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इस पैटर्न की परीक्षा से ही वास्तविक मेधा का चयन संभव है।
जो छात्र आज की प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हुए हैं, वे ब्रदर्स एकेडमी की अगली ग्रैंड - स्कॉलरशिप एडमिशन टेस्ट (जी-सैट) 18 दिसंबर में भाग ले सकते हैं जो कि ऑफलाइन मोड में नये सत्र के लिए आयोजित की जायेगी। जी-सैट आवेदन पत्र ऑनलाइन http://www.brothersacademy.co.in/admissions.php पर भरा जा सकता है। साथ ही  आवेदन पत्र रांची में हमारे लालपुर या डोरंडा परिसर से भी प्राप्त किये जा सकते हैं और भरे जा सकते हैं। केवल पहले 2000 आवेदकों के लिए पंजीकरण निःशुल्क है (इसके बाद 500/- रुपये) G-SAT बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि ये परीक्षा ही IIT-JEE और NEET कोचिंग के लिए ब्रदर्स ऐकेडमी में नामांकन कराने का एकमात्र तरीका हैं। G-SAT के सभी प्रतिभागियों को हम पाठ्यक्रम शुल्क पर न्यूनतम 40% छात्रवृत्ति देंगे और प्रत्येक पाठ्यक्रम में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों को पूर्ण 100% छात्रवृत्ति से पुरस्कृत किया जायेगा।

वर्तमान में कक्षा 7, 8, और 9 में पढ़ रहे छात्र नियमित स्कूली अध्ययन के साथ आईआईटी-जेईई और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के लिए एनटीएसई, ओलंपियाड और बेसिक्स फाउंडेशन को लक्ष्य मानते हुए एक साल / 3 साल / 4 साल / 5 साल: फाउंडेशन कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। वर्तमान में कक्षा 10 में पढ़ने वाले और कक्षा 11 में जाने वाले छात्र IIT-JEE / NEET (मेडिकल) के लिए 2 साल के पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें उन्हें कक्षा 10 पास करने के बाद 2 साल के लिए इन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सघन प्रशिक्षण के साथ कक्षा 11 और 12 के अपने नियमित स्कूल सिलेबस को भी पढ़ाया जायेगा।उक्त जानकारी ब्रदर्स एकेडमी के निदेशक पारस कुमार अग्रवाल (98351-02269) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse