एबीएन न्यूज नेटवर्क, चौपारण (हजारीबाग)। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने 195 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।हजारीबाग लोकसभा सीट से जयंत सिन्हा का टिकट काटते हुए सदर विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार के विधायक मनीष जायसवाल को टिकट दिया गया है। जिस पर चौपारण प्रखंड के वरीष्ठ भाजपा नेता सुरेश साव ने बताया कि पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि मनीष जायसवाल हजारीबाग लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी होंगे।
सदर विधायक मनीष जायसवाल पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में लगातार सामाजिक सेवा और लोगों के लिए कार्य कर रहे थे। हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र में विधायक मनीष जायसवाल के कार्य पूरे राज्य में चर्चित रहा है। ऐसे में भाजपा ने जयंत के खिलाफ एंटी कैंबेंसी को देखते हुए सदर विधायक मनीष जायसवाल को प्रत्याशी बनाया है।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र में जैसे ही विधायक मनीष जायसवाल को प्रत्याशी बनाये जाने की सूचना पहुंची। भाजपा कार्यकर्ता खुशी से उछल पड़े। कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी तो कई जगह आतिशबाजी की धूम दिखी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.