बीआईटी खेल महोत्सव : कल लड़का-लड़कियों के बीच रस्साकशी का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। बीआईटी मेसरा लालपुर यूनिट के तत्वावधान में चार दिवसीय खेल महोत्सव का आज शुभारंभ केंद्र के निदेशक डॉ विजय कुमार झा ने फीता काटकर किया। आज रस्साकस्सी मुकाबला में लड़कियों की टीम ने अपने मुकाबले जीते। 

लड़कियों की टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। कल लड़कों और लड़कियों का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जायेगा। टग आफ वार के इस बहुत ही रोमांचक मुकाबले में लड़कियों ने दमदार प्रर्दशन किया। जोया, अनुष्का, स्वाति, पलक राज ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। 

लड़कों का मुकाबला भी बहुत ही शानदार रहा। अमृतेश, अक्षत नवनीत, धीरज ऋषि बेहतरीन प्रदर्शन किया और टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया। 
आज टग आफ वार की शुरुआत करते हुए डॉ विजय कुमार झा ने सभीप्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवाओं में खेल के प्रति निष्क्रिय होना उनके शरीर को प्रभावित कर रहा है। 

इसी उद्देश्य को रखते हुए संस्थान ने टग आफ वार कबड्डी जैसे खेलों को शामिल कर विद्यार्थियों में ताकत और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने सभी खेलाडियो को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित किया। खेल संयोजक डॉ संदीप नाथ शाहदेव ने चार दिनों तक खेलो छात्रों खेलो के इस आयोजन में शामिल सभी खेलाडियो को शुभकामनाएं दी। 

आज के उद्घाटन समारोह में डॉ जी पी मिश्रा, डॉ प्रणव कुमार डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, श्री नरेन्द्र कुमार, मनोज कुमार डॉ आशुतोष मिश्रा, डॉ उमेश डॉ प्रशांत श्रीमती अमृता प्रियम सहित काफी संख्या में शिक्षक, छात्र और कर्मचारियों शामिल हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse