मेदिनीनगर। छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र में लगातार छोटी बड़ी वाहनों की चोरी होती रही है। जिस कारण लोगों में दहशत कायम थी । वहीं दूसरी ओर पुलिस की विफलता पर लोगों में नाराजगी व्याप्त थी। इस अनुमंडल क्षेत्र में अंतरराजीय वाहन लुटेरा गिरोह काफी सक्रिय था। जो चार पहिया वाहन को लूट कर बाहर ले जाते थे इस घटना से पुलिस भी काफी परेशान थी। अंतर राजीय वाहन लुटेरा गिरोह का उद्भेदन पुलिस ने की है। इस मामले में चोरी के वाहन समेत 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार की है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र में यह चोर गिरोह काफी दिनों से सक्रिय था । जो हरिहरगंज, पिपरा, एवं छतरपुर थाना क्षेत्र में वाहन लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त थी की वाहन लुटेरा गिरोह छतरपुर एवं हरिहरगंज थाना क्षेत्र में भ्रमण शील है ।इस आधार पर दोनों थाना के पुलिस को सघन वाहन चेकिंग अभियान में लगाया गया। जो कि छतरपुर थाना क्षेत्र के जपला मोड़ के समीप तलाशी अभियान में लुटेरा गिरोह के कुछ लोगों को एक स्कॉर्पियो के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तो इसमें हिरासत में लिए गए युवकों ने अपना अपना अपराध कबूलना शुरू कर दिया । एस पी श्री सिन्हा ने बताया कि स्कॉर्पियो, 2 पिकअप भैन, 9 मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार सभी 9 लोग बिहार राज्य के विभिन्न थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसमें प्रकाश कुमार पिता उपेंद्र पासवान ग्राम सुंदरगंज थाना ऋषिअप ,पंकज सिंह पिता शशि रंजन सिंह ग्राम भोला बिगहा थाना मुफ्फसिल, गौतम कुमार पिता रविंद्र सिंह ग्राम गोठानी थाना रफीगंज, अंकुश सिंह पिता सुधीर कुमार सिंह ग्राम गोठानी रफीगंज ,सोनू सिंह पिता मनोज सिंह ग्राम सरैया थाना गोह, सत्यम सिंह पिता मिथिलेश सिंह ग्राम गोठानी थाना रफीगंज, शुभम कुमार पिता ललन सिंह ग्राम गोठानी थाना रफीगंज, अशोक कुमार सिंह पिता सुदर्शन सिंह ग्राम गोठानी थाना रफीगंज ,भोला पासवान पिता राजकुमार पासवान थाना डेहरी आॅन सोन के रहने वाले हैं। जबकि इसका मुख्य सरगना अमित कुमार शर्मा फरार है। एसपी ने बताया कि यह सभी लुटेरे बिना हथियार के ही भय दिखाएं वाहन को लूटते थे। इस कांड का उद्भेदन करने में पुलिस इंस्पेक्टर वीर सिंह मुंडा ,थाना प्रभारी शेखर कुमार ,अशोक कुमार सिंह ,चांद टूडू ,विकास कुमार, अनिल कुमार ठाकुर, सुनील यादव शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse