रांची। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में गुरुवार को सुरक्षाबल के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर के कडेनार और करियामेटा के बीच ग्राम बेचा के पास आइटीबीपी के जवानों पर नक्सलियों ने हमला किया। मुठभेड़ में आइटीबीपी के दो अधिकारी शहीद हो गए हैं। हमले से एक एएसआइ और असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हुए। बस्तर के आइजी पी सुंदरराज ने इस घटना की पुष्टि की है। जानकारी के आइटीबीपी के 45वीं बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाये नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। नारायणपुर के कडेमेटा आइटीबीपी कैंप से 600 मीटर की दूरी एंबुश लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया था। बस्तर आइजी सुंदरराज पी ने बताया कि हमले के बाद जवानों से एक एके 47 रायफल, दो बुलेटप्रूफ जैकेट और वाकी टॉकी भी नक्सली लूट ले गये। मौके पर कवर देने के लिए फोर्स पहुंच रही है। हमले में शहीद अफसरों के नाम 1. सुधाकर सिंदे.. सहायक सेनानी जिला नांदेड़, महाराष्ट्र, 2. गुरुमुख सिंह सहायक उप निरीक्षक रायकोट पंजाब। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में नक्सोलियों की काफी सक्रियता है और माओवादी समय-समय पर इसका आभास कराने की भी कोशिश करते रहते हैं। हालांकि, कुछ वर्षों में सुरक्षाबलों ने कई राज्यों में नक्स ली गतिविधियों को प्रभावी तरीके से निष्क्रिय करने में सफलता पाई है। खासकर बिहार में इसका व्या पक असर देखने को मिला है। यही वजह है कि जून में गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित 16 जिलों में से 6 को रेड कॉरिडोर से बाहर निकालने की घोषणा की थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse