हजारीबाग पुलिस लाइन में गोली लगने से जवान की मौत, इंसास की साफ-सफाई के दौरान गोली चलने की आशंका

 

हजारीबाग। पुलिस लाइन में बुधवार की रात गोली लगने से एक कांस्टेबल की मौत हो गई। ड्यूटी पूरी होने के बाद हथियार जमा करने के पहले कांस्टेबल मैगजीन निकाल इंसास की साफ-सफाई कर रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी क्रम में इंसास से गोली चल गई और गोली कांस्टेबल के सिर में लगी। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक कांस्टेबल राम कुमार महतो (54) चतरा जिले के हंटरगंज निवासी था। वो 2008 बैच का कांस्टेबल था। उसके 3 पुत्र और एक पुत्री हैं। इस घटना को लेकर पुलिस लाइन में मायूसी छाई हुई है। दरअसल, बुधवार को विधानसभा की टीम हजारीबाग आई थी, जिनके एस्कॉर्ट में कांस्टेबल राम कुमार महतो की भी ड्यूटी लगाई गई थी। ड्यूटी पूरी करने के बाद रात में वह मैगजीन हाउस में हथियार जमा करने के पूर्व मैगजीन हाउस के पास ग्राउंड के चबूतरे पर बैठकर कारतूस की काउंटिंग और इंसास की साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान गोली चल गई। देर रात उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse