बिहार। बिहार में अररिया जिले के रामपुर कोदरकट्टी में रविवार को एक हाई स्पीड ट्रक ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार दो बच्चों समेत 5 यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं। इनमें 3 की हालत गंभीर है। घायलों को अररिया सदर अस्पताल, पूर्णिया और भागलपुर भेजा गया है। हादसा रामपुर कोदरकट्टी गांव के पास हुआ।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों में महावती देवी, नुनूलाल ऋषि (50), सुशीला देवी (55), मीनाक्षी कुमारी (5 साल) और गौरव कुमार (3 साल) शामिल हैं। सुमन देवी, राजकुमारी, दीपक कुमार ऋषि, फूल कुमारी, सुशील ऋषिदेव, रानीगंज और मिथुन ऋषिदेव घायल हैं।सभी घायल और मृतक आपस में रिश्तेदार हैं।ऑटो पर ड्राइवर सहित 11 लोग बैइे थे। सभी पूर्णिया में एक रिश्तेदार के घर गए थे।ऑटो पूर्णिया से अररिया की ओर आ रहा था। ट्रक ऑटो को पीछे से टक्कर मारते हुए भाग गया। हादसे की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम शैलेष चंद्र दिवाकर, एसडीपीओ पुष्कर कुमार सहित अन्य अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीओ शैलेषचंद्र दिवाकर ने अररिया के दो मृतकों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही। पूर्णिया के दो मृतकों के लिए भी मुआवजे की राशि को लेकर पूर्णिया जिला प्रशासन से बात की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse