3 साल की मासूम को मां ने मार डाला, वजह जान हो जाएंगे हैरान...

 

एबीएन डेस्क। संतान के लिए मां की ममता से बढ़कर कुछ नहीं। जब मां ही ममता का गला घोंट दे तो आश्चर्य होना स्वाभाविक है। इसी तरह की एक घटना ब्रिटेन में सामने आई थी। वहां एक महिला ने प्रेमी से संबंध बनाने के लिए अपनी ही तीन साल की बेटी का मर्डर कर दिया था। अब बेटी की हत्या के आरोप में मां को 15 साल और उसके प्रेमी को 14 साल जेल की सजा हुई है। जानकारी के मुताबिक, बीते साल 9 अगस्त को कायली-जायदे प्रीस्ट नाम की तीन साल की बच्ची फ्लैट में मृत पाई गई थी। उसकी छाती और पेट पर चोट के निशान मिले थे। बच्ची की मां ने 999 पर कॉल कर पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। जब अधिकारियों ने मामले की जांच की तो इसमें बच्ची की मां की ही संलिप्तता सामने आई। कोर्ट ने इस मामले में बच्ची की मां और उसके 22 वर्षीय प्रेमी कैलम रेडफर्न को दोषी ठहराया। एक रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने अपनी बेटी की हत्या इसलिए की थी क्योंकि जब वो अपने प्रेमी के साथ संबंध बनाना चाहती थी तो वह बाधा बन रही थी। बता दें कि मृतक बच्ची कायली जायदे प्रीस्ट की मृत्यु के अंतिम क्षणों का खुलासा सीसीटीवी फुटेज में हुआ था। अदालत में दिखाए गए फुटेज में, कायली-जायदे और उसकी मां को, सोलिहुल के किंग्सहर्स्ट हाउस के फ्लैट में एक लिफ्ट का उपयोग करते हुए देखा गया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse