अरविंदचंद्र पाठक बने मानवाधिकार संगठन के बिहार प्रभारी

 

रांची। शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रशासनिक कार्यालय में ट्रस्टी बोर्ड की समीक्षात्मक बैठक आदित्य कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के क्रियाकलापों को सुचारू रूप से चलाने एवं संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के नए पुनर्गठन के बाद संगठन के विस्तार के लिए बिहार प्रदेश में संगठन के विस्तार हेतु अरविंद चंद्र पाठक को बिहार प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया। संगठन कोरोना काल में ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना जागरूकता अभियान से लोगों में कोरोना से बचाव एवं उसके उपचार के बारे में ग्रामीण जनता को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है तथा इस संकट की घड़ी में लोगों में आये नकारात्मक विचारों को भी सकारात्मक पहल से समझाने का प्रयास कर रहा है। इस बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश कुमार, सलाहकार अक्षय कुमार मिश्रा, गया जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse