इतिहास रचने से चूके पहलवान रवि दहिया, देश को दिलाया सिल्वर मेडल

 

टोक्यो। भारत के पहलवान रवि दहिया ने 57 किग्रा भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। हालांकि, वह गोल्ड मेडल नहीं जीत पाए और इतिहास रचने से चूक गए। फाइनल मुकाबले में रूसी पहलवान जवुर यूगेव ने उन्हें मात दी। कुश्ती के अखाड़े में रवि दहिया से गोल्ड मेडल की उम्मीद खत्म हो गई है। 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी के फाइनल में रवि दो बार के वर्ल्ड चैंपियन रूस के जावुर युगुऐव से हार गए हैं। हालांकि, रवि सिल्वर मेडल लेकर ही भारत लौटेंगे। युगुऐव ने उन्हें तीन पॉइंट से मात दी है। टोक्यो ओलंपिक के पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में रूस ओलंपिक समिति (आरओसी) के जायूर उगयेव के हाथों 4-7 से हार का सामना कर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। रवि ने टोक्यो में शानदार शुरुआत करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। बेटे रवि दहिया ने टोक्यो में लट्ठ गाढ़कर न सिर्फ हरियाणा का बल्कि पूरे हिंदुस्तान का दिल जीत लिया है। रजत पदक जीतने पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सफलता की नई ऊंचाइयों को हासिल करें, यही कामना करता हूँ।उन्होंने सेमीफाइनल में पीछे चल रहे होने के बावजूद कजाखस्तान के नूरइस्लाम सनायेव को हराकर फाइनल में प्रवेश कर भारत के लिए पदक पक्का कर लिया था। फाइनल मुकाबले के पहले पीरियड में उगयेव ने दो अंक लिए। लेकिन रवि ने तुरंत वापसी की और दो अंक बटोर स्कोर बराबर किया। हालांकि, फिर उगयेव ने दो अंक लेकर 4-2 की बढ़त ली। इसके बाद दूसरे पीरियरड में भी उगयेव ने एक अंक लिए। उगयेव ने दो और अंक हासिल कर स्कोर 7-2 कर दिया। हालांकि, रवि ने एक बार फिर वापसी की और दो अंक बटोर फासला कम कर लिया। लेकिन उनकी यह कोशिश मुकाबला जीतने के लिए काफी नहीं रही और उन्हें इस हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। टोक्यो ओलंपिक 2020 में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहलवान रवि दहिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा, रवि कुमार दहिया एक शानदार पहलवान हैं। उनकी लड़ाई की भावना और तप उत्कृष्ट है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। भारत को उनकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse