शुद्ध जल का सपना अब होगा पूरा : महापौर अरुणा शंकर

 

मेदिनीनगर। महापौर अरुणा शंकर ने शुक्रवार को खुशी जाहिर करते हुए बताया की जब मैं एवं उपमहापौर अपने चुनाव के क्रम में घर-घर जा रही थी, उस वक्त मैंने कई घरों में नाली का पानी सप्लाई में आते देखा है और रातों में महिलाओं को छुप-छुप कर गर्मी के दिनों में दूर-दूर से पानी लाते देखा था। उसी वक्त मैंने एवं उपमहापौर ने सर्वप्रथम चुनाव जीतने के बाद घर-घर शुद्ध पानी जन-जन तक देने का संकल्प लिया था, जो सपना अब पूरा होने जा रहा है l महापौर ने बताया, मैं एवं उपमहापौर तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलकर इस समस्या को रखी थी जिस पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान किया था। परंतु यह योजना बाद में लंबित हो गई थी, जिसकी अब स्वीकृति मिल गई l महापौर ने बताया कि इस योजना की कुल लागत लगभग 180 करोड़ रुपए होगा, जिसमें 70% राशि एशियन डेवलपमेंट बैंक दे रहा है और 30% राशि झारखंड सरकार। जिसके लिए महापौर ने माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दी l महापौर ने बताया इस योजना का क्रियान्वयन judco से कराएगा, जिसकी निविदा अगले माह अगस्त में निकाल दी जाएगीl महापौर ने निगम के इस महत्वकांक्षी योजना को पूरा करने में सांसद बीडी राम के सहयोग के लिए पूरे निगम क्षेत्र की ओर से बधाई दी l

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse