शब्द साहित्य के प्रचार से प्रदूषित हो रही भाषा संस्कृति की रक्षा की कवायद...

 

घाघरा। झारखंड नवनिर्माण दल से जुड़ी सर्वोदय सांस्कृतिक कला मंच घाघरा ने हापामुनी में फूल व शूल पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया। सर्वप्रथम फूल व शूल पुस्तक के लेखक दिवाकर मणि पाठक को झारखंड रत्न सहित कई सम्मान से सम्मानित मुख्य अतिथि सहनी उपेंद्र पाल नहन, राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता व खगोल वैज्ञानिक वैद्यनाथ मिश्रा, झारखंड नवनिर्माण दल के संयोजक विजय सिंह व चुंदरी मुखिया आदित्य भगत ने स्वागत कर पुस्तक का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सर्वोदय सांस्कृतिक कला मंच के प्रभारी सह प्रख्यात साहित्यकार सहनी उपेंद्र पाल नहन ने कहा कि वर्तमान समय में तेजी से प्रदूषित हो रहे भाषा व संस्कृति की रक्षा के लिए शब्द साहित्य का प्रचार प्रसार जरूरी है। तभी देश व समाज बौद्धिक स्तर पर मजबूत होगा। श्री नहन ने यह भी कहा कि सरकार को भी इस दिशा में सार्थक पहल करने व बढ़ावा देने की आवश्यकता है। मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता व खगोल वैज्ञानिक वैद्यनाथ मिश्रा, झारखंड नवनिर्माण दल के संयोजक विजय सिंह, चुंदरी पंचायत के मुखिया आदित्य भगत, देवमणि पाठक के अलावे कई लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मौके पर देवमणि पाठक, हरिया पहान, आदित्य भगत, आदित्य सिंह, सुमन साहू, केश्वर सिंह, राजेश मणि पाठक, शिशिर शर्मा, रामकेश्वर सिंह, मुकुंद मणि पाठक के अलावे दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse