काठीकुंड। मानव तस्करी के मामले में काठीकुंड पुलिस आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दी है। गिरफ्तार दंपति गोपीकांदर थाना क्षेत्र के खरौनी बाजार स्थित रीता देवी और उसका पति अजय दास है। मामले में थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर इंस्पेक्टर अतिन कुमार ने बताया आरोपी दंपति नाबालिक लड़कियों को बहला-फुसलाकर एवं शादी का प्रलोभन देकर अन्य राज्यों में तस्करी करने का काम करते थे। इसी काम को पुन: अंजाम देने के लिए बीती रात रविवार को रीता देवी और उसके पति खरौनी बाजार से हीरुडी गांव पहुंचे थे। जहां बादोली कुमारी नामक नाबालिक बच्ची को शादीका प्रलोभन एवं घरेलू काम दिलाने का प्रलोभन देकर किसी अन्य राज्य में ले जाने की तैयारी थी। मौके पर बादोली के पिता जियालाल देहरी ने समस्त ग्रामीणों को इकट्ठा कर इसका विरोध किया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर थाना ले आयी। बताते चले की 7 वर्ष पहले भी रीता देवी और अजय दास दोनों ने मिलकर जियालाल देहरी के दो बेटियों को अन्य राज्यों में घरेलू काम करने का प्रलोभन देकर ले गए थे। जिसका आज तक पता नहीं चल सका है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse