गोपीकांदर। गोपीकांदर थाना पुलिस ने बीते 7 जुलाई को थाना क्षेत्र के कुश्चिरा गांव से लूटे गए आम से लदे पिकअप वैन के लूटकांड की मामले में आठ अपराधियों में से चार को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। जबकि पुलिस ने पहले ही पिकअप वैन पश्चिम बंगाल से बरामद कर चुकी है। मामले में काठीकुंड थाना परिसर में प्रेसवार्ता करते हुए सर्किल इंस्पेक्टर अतिन कुमार ने बताया कि बीते 7 जुलाई को गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कुश्चिरा गांव के पास से आम लदे पिकअप वैन की लूट में चार आरोपी पाकुड़ जिला के अमड़ापाड़ा निवासी अजीर अंसारी, मोहम्मद राज, महेशपुर थाना क्षेत्र के लखीचंद मड़ैया और मुबारक अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। अन्य फरार चार आरोपी जल्द ही पुलिस की पकड़ में होगे। इंस्पेक्टर ने बताया कि 7 जुलाई को पश्चिम बंगाल के मालदा से आम लदा वैन बोकारो जा रहा था। उसी दौरान रात को करीब 1:30 बजे सभी आरोपी ने पिकअप वैन को लुट लिया। आम को लखीचंद मड़ैया के घर में उतार कर पिकअप वैन को बेचने के लिए बंगाल ले जा रहा था। जब बंगाल के राजग्राम रेलवे स्टेशन पहुंचा तो रेलवे गेट बंद होने के कारण आरोपी ने पुलिस के पीछे से आने की भय समझ कर पिकअप वैन को रेलवे गेट के पास छोड़कर फरार हो गए। बाद में गोपीकांदर थाना पुलिस थाना प्रभारी बिलकन के नेतृत्व में सभी आरोपी की पहचान कर तलाश शुरू कर दिया। जिसमें चार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। जबकि चार आरोपी अभी भी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse