दुमका। कई दिनों से लापता नाबालिग युवती का शव बरामद होने की सूचना से सनसनी फैल गई। शव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप बलिया डंगाल के जंगल में जमीन के जमीन अंदर गाड़ा शव पुलिस बरामद की। साथ ही पुलिस तीन आरोपी गिरफ्तार करने में सफल रही। यहां बता दें कि जिला के नगर थाना क्षेत्र के रसिकपुर में लॉज में रहकर पढ़ाई करने वाली नाबालिग किशोरी 9 जुलाई से लापता थी। सोमवार को उसका शव मुफस्सिल थाना के पॉलीटेक्निक कॉलेज के समीप बलिया डंगाल के जंगल से जमीन के अंदर से निकाला गया। दरअसल हंसडीहा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी नगर थाना क्षेत्र के रसिकपुर में लॉज में रहकर पढ़ाई कर रही थी। 9 जुलाई को वह अपने परिजनों को घर आने की बात बताई थी। जब देर शाम घर नहीं पहुंची और मोबाइल बंद मिला तो परिजन खोनबीन कर थकहार कर इसकी लिखित जानकारी नगर थाना को दी। नगर थाना पुलिस अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश में जुट गई थी। लेकिन कहीं उसका कुछ सुराग नहीं मिला। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने कल शाम दो युवक को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की तो सारा मामला उजागर हो गया। पुलिस किशोरी की एक सहेली को भी हिरासत में ली है। शव को जमीन से बाहर निकालने के लिए दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई। बतौर दंडाधिकारी सीओ यमुना रविदास की निगरानी में कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया। हत्या का कारण मृतिका का अपनी सहेली के साथ किसी बात को लेकर तकरार बताया जा रहा है। 9 जुलाई को उसकी सहेली किसी बर्थडे पार्टी के नाम पर दूसरे लॉज लेकर गयी। जहां सहेली, सहेली का बॉयफ्रेंड और उसका एक मित्र ने मिलकर गला दबा हत्या की घटना को अंजाम देकर रात के अंधेरे में शव बलिया डंगाल के जंगल में जमीन के नीचे दफना दिया गया। एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सहेली से अक्सर अनबन हुआ करता था। सहेली और उसके बॉयफ्रेंड और उसके मित्र ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। साक्ष्य छुपाने के नियत से जंगल में शव को दफना दिया। पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर ली है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों सौंप पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse