कोडरमा। मरकच्चो थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत के दरदाही स्थित पंदना मौजा के बाझीटांड़ में सोमवार की दोपहर एक अर्धनिर्मित पानी से भरे खदान में छलांग लगाकर एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ कूदकर जान दे दी। मृतक महिला की पहचान मरकच्चो नावाडीह के गरगडीहा निवासी गुड़िया देवी (30) पति उमेश यादव के रूप में की गई है। जबकि बच्चों की पहचान सूरज (8), शिबू (7), छोटू (3) के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार चारवाहों ने खदान में महिला व एक बच्चे के शव को तैरता हुआ देखा। शव को देखने के बाद चारवाहों ने हो-हल्ला मचाया, जिसके बाद ग्रामीण खदान के पास इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना पाकर मरकच्चो थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पंहुचकर ग्रामीणों की मदद से मां एवं एक बच्चे के शवों को निकाला। वहीं काफी मशक्कत करने के बाद 2 अन्य बच्चों के शवों को भी निकाला गया। वहीं दूसरी ओर मृतिका के पिता बिगन महतो ग्राम लोधीपुर अरखांगो राजधनवार निवासी ने अपने पुत्री की मौत का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी के ससुराल वाले उसे हमेशा प्रताड़ित किया करते थे। इसके लिए कई बार पंचायत भी बैठी थी। मेरी बेटी के ससुराल वालों ने उसे खदान में डुबोकर मार डाला। वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse