कोविड-19 के कारण के ओलंपिक मशाल रिले के कार्यक्रम में बदलाव

 

एबीएन डेस्क। जापान में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण तोक्यो ओलंपिक मशाल रिले के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। मशाल रिले को इस सप्ताह के अंत में दक्षिणी द्वीप ओकिनावा से गुजरना था। कोविड-19 मामलों के कारण रविवार को प्रांत के मियाकोजिमा से गुजरने वाली रिले को रद्द कर दिया गया। ओकिनावा द्वीप के अन्य चरण पहले की तरह जारी रहेंगे। मियाकोजिमा के एक शिक्षक ने कहा- हम नहीं चाहते कि द्वीप से बाहर का कोई यहां आए, यह इंसानों की जिंदगी का सवाल है। मशाल रिले छह सप्ताह पहले शुरू हुई थी जिसमें लगभग 10000 धावकों को भाग लेना है। कोविड-19 प्रभावित ओसाका और मात्सुयामा शहर को छोड़कर इसका आयोजन लगभग तय कार्यक्रम के मुताबिक ही हुआ है। तोक्यो में इसके साथ ही छह दिवसीय तैराकी परीक्षण प्रतियोगिता में 46 देशों के 225 खिलाड़ी भाग ले रहे है। इसमें हालांकि प्रशंसको के आने की अनुमति नहीं होगी। जापान की संवाद समिति क्योदो ने जापानी तैराकी महासंघ के हवाले से बताया कि मिस्र की टीम के कोच को जापान पहुंचने के बाद कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है जबकि अन्य सदस्य जांच में नेगेटिव है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse