एबीएन डेस्क। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जेल से बाहर आ गए हैं। दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को लालू प्रसाद को एम्स से भी छुट्टी दे दी गयी है। जमानत मिलने के बाद तीन साल बाद लालू प्रसाद जेल से बाहर आ रहे हैं। हॉस्पीटल से वे बेटी मीसा भारती के घर शिफ्ट हो गये। लालू के वकीलों ने उनकी रिहाई के आदेश गुरुवार को सीबीआई की विशेष अदालत से हासिल किया। लालू के वकील प्रभात कुमार ने कहा, ‘हमने हाईकोर्ट की ओर से रखी शर्तों को पूरा कर दिया है। कोर्ट ने एक-एक लाख रुपए के दो मुचलके जमा करने और 10 लाख रुपए का जुर्माना भरने का आदेश दिया था।’ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह ने गत 17 अप्रैल को कुछ शर्तों के साथ लालू यादव की जेल की सजा निलंबित कर दी। दरअसल, कोरोना के खतरे की वजह से लालू के वकील उनकी रिहाई का आदेश पाने के लिए निचली अदालत नहीं जा सके। झारखंड स्टेट बार काउंसिल (जेएसबीसी) ने 18 अप्रैल को गाइडलाइन जारी कर कहा कि सभी वकील एवं सपोर्ट स्टॉफ आनलॉइन एवं ऑफलाइन कार्यों से दूर रहेंगे। जेएसबीसी ने अपना यह निर्देश आगे 26 अप्रैल तक बढ़ा दी। लालू देवघर कोषागार से लगभग 89 लाख रुपये की राशि के गबन के आरोप में यहां सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा 23 दिसंबर 2017 को दोषी ठहराये जाने के बाद से जेल में थे। लालू यादव को दुमका कोषागार गबन में 40 महीने बाद जमानत मिली है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse