बोकारो थर्मल : 10 दिनों में कोरोना से तीन की मौत, दहशत

 

बेरमो /बोकारो थर्मल। बेरमो की बिजली नगरी में कोरोना वायरस के कहर से लोग सहमे हुए हैं। 10 दिनों के अंदर कोरोना से डीवीसी और सीसीएल के तीन अधिकारी और एक कर्मचारी की मौत हो गयी। दर्जनों इंजीनियर, कर्मचारी और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इन सभी का बोकारो और रांची में ईलाज किया जा रहा है। रविवार को डीवीसी के प्रोजेक्ट हेड सुप्रीयो गुप्ता के दुगार्पुर स्थित मिशन अस्पताल में कोरोना से मौत के बाद बोकारो थर्मल वासी पूरी हिल गयी है। इसके पूर्व 8 अप्रैल को चीफ इंजीनियर अभिमन्यु प्रसाद सिंह के पीए सावन महाराजन की मौत और सीसीएल के कार्यालय अधीक्षक अवधेश नारायण प्रसाद की दु:खद मौत लोगों की जेहन से ठीक से उतरा भी नहीं था कि प्रोजेक्ट हेड की मौत से पावर प्लांट में कार्यरत इंजीनियर, कर्मचारी, ठेका मजदूर और ठेकेदार सहित विभिन्न कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों में दहशत है। प्लांट पर काम करने लिए जाने पर भी कतरा रहें है। अपर निदेशक नीरज सिन्हा ने बताया कि मुख्य अभियंता के पीए सावन महाराजन के निधन के बाद बोकारो थर्मल में प्लांट और कॉलोनियों का सेनेटाइज किया जा रहा है। कैंम्प लगाकर जांच शिविर लगाकर कोरोना की जांच की जा रहीं है। अपर निदेशक ने आमलोगों से अपील किया है कि मास्क हमेशा लगाकर बाहर निकले और सोशल डिसटेंस का पालन करें। 31 दिसंबर 2021 को रिटाइड होते प्रोजेक्ट हेड: डीवीसी के प्रोजेक्ट हेड सुप्रीयो गुप्ता 31 दिसंबर 2021 को रिटाइड होते, लेकिन कोरोना वायरस ने उसे जीवन से ही रिटाइड कर दिया। सुप्रीयो गुप्ता चंद्रपुरा में 1980 में बतौर सहायक अभियंता के पर ज्वाइन किए थे। वे दुगार्पुर के रहने वाले थे। इनके निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष सह मजदूर नेता भरत यादव, विकास कुमार सिंह, सदन सिंह, जानकी महतो, ब्रजकिशोर सिंह, रिंकू सिंह, बिनोद साहू, प्रमोद सिंह, दीनानाथ प्रसाद, डीके पांडेय, मुख्य अभियंता अभिमन्यु प्रसाद सिंह, अपर निदेशक नीरज सिन्हा, प्रभारी पीआरओ इस्माइल मियां, जीपी सिंह, मंजूर आलम सहित दर्जनों यूनियन नेताओं ने शौक व्यक्त किया हैै। प्रोजेक्ट हेड बोकारो थर्मल के पत्रकारों से बहुत करीब थे। विद्युत नगरी में थाना प्रभारी कोरोना को लेकर रेस में : बोकारो थर्मल में एक करके तीन लोगों की कोरोना से मौत के बाद इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह हरकत में आ गए है। खुद मास्क लेकर सड़क और बाजार में घुमने वालों को मास्क दे रहें है और कड़ी चेतावनी भी दे रहें है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse