एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने के लिए भारत की ओर से सभी शांतिपूर्ण प्रयासों के समर्थन को दोहराया। मोदी ने कहा कि युद्ध का हर गुजरता दिन मानवता को पीछे धकेल रहा है और अब हिंसा को समाप्त करने की दिशा में गंभीरता से काम करने की जरूरत है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान तलाशने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि युद्ध का एक-एक दिन मानवता के लिए नुकसानदेह है और इससे दुनिया आगे बढ़ने के बजाय पीछे जा रही है। मोदी ने सभी पक्षों से शत्रुता समाप्त करने और संघर्ष को खत्म करने के लिए प्रयास तेज करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि भारत और रूस के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने इस मजबूती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तिगत ध्यान और दोनों देशों के बीच सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। पुतिन ने भारत-रूस संबंधों को आगे बढ़ाने में मोदी की भूमिका की भी सराहना की।
बैठक के बाद दोनों नेताओं ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपतिल व्लादिमीर पुतिन ने 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए औपचारिक न्यौता दिया। उन्होंने पुतिन को न्यौता देते हुए कहा कि आपके और आपके डेलिगेशन के लिए भारत के लोग बहुत ज्यादा उत्सुक हैं। आपकी यात्रा से हमारे द्विपक्षीय संबंधों को बल मिलेगा और ब्रिक्स के अंतर्गत संवाद और सहयोग भी सशक्त होगा।
स्पुतनिक की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में भारत और रूस के बीच पर्यटकों का आदान-प्रदान 16 प्रतिशत बढ़ा। दोनों देशों के बीच बढ़ते पर्यटन संपर्क को द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती के एक अहम संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse