टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम आमसभा हरमू रोड स्थित, मारवाड़ी भवन के दूसरे तल्ले में हुई। बैठक में पूर्व अध्यक्ष, पदाधिकारीगण, कार्यकारिणी के सदस्यगण एवम माननीय सदस्य गण सहित रांची, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर, रामगढ़, खूंटी जिला सहित कई जिलों से पदाधिकारीयों सहित माननीय सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में आयेहुए सभी पूर्व अध्यक्ष वर्तमान पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सहित सदस्यों का प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चन्द्र अग्रवाल ने स्वागत किया।
अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि आज की आम सभा में मुख्य रूप से संशोधित संविधान पर चर्चा, निवर्तमान अध्यक्ष बसंत मित्तल द्वारा मारवाड़ी ट्रस्ट को दिये गये 25 लाख रुपये की मांग पर निर्णय लेना साथ ही समाज हित में आचार संहिता पर विचार विमर्श सहित कोषाध्यक्ष द्वारा अंकेक्षित आय व्यय की प्रस्तुति। इन्हीं विषय सूची पर चर्चा करना है। महामंत्री विनोद जैन ने वार्षिक प्रतिवेदन आम सभा में रखा एवं सभी सदस्यों के प्रति आभार भी प्रेषित किया।
अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने सभा को जानकारी दी कि पूर्व निर्वतमान अध्यक्ष बसंत मित्तल द्वारा मारवाड़ी ट्रस्ट को दिये गये 25 लाख रुपये को सम्मेलन के लिए गत एक साल से वृहत चर्चा सहित पत्राचार के माध्यम से रुपये सम्मेलन को वापस देने का आग्रह किया गया है। लेकिन इसके बावजूद 25 लाख रुपये नहीं प्राप्त हुए हैं। सभा में सर्वसम्मति से और 1 महीने के लिए प्रयास करने का वर्तमान अध्यक्ष के आग्रह पर सहमति बनी। साथ ही नया सम्मेलन कार्यालय एवं बकाया रुपये की मांग के लिए अनुशासन समिति के संयोजक सह उपाध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल को अधिकृत किया गया।
सम्मेलन के कोषाध्यक्ष मनोज चौधरी ने 2025-26 के अंकेक्षित आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किये जाने पर सर्वसम्मति से उसे पारित किया। वर्ष 26- 27 के लिए अंकेक्षक सीएम एन के डोकानिया की नियुक्ति सभा ने सर्वसम्मति से की गयी। देवघर कार्यकारिणी द्वारा अनुमोदित संशोधित संविधान पर संयोजक कमल केडिया द्वारा संशोधित प्रस्ताव सभा में रखे जाने पर मुकेश मित्तल, दीपेश निराला, राज कुमार शर्मा, प्रमोद सारस्वत, कौशल राजगढ़िया, महेश पोद्दार, प्रकाश पटवारी ने कई सुझाव रखे। इसके उपरांत सभा की सहमति से संशोधित संविधान में कुछ विलोपित एवं शुद्धिकरण कर सर्व सहमति से पारित किया गया।
सामाजिक आचार संहिता के संयोजक महेश पोद्दार ने समाज हित में आचार संहिता को सभा में रखा। अध्यक्ष एवं सभा ने उसकी सराहना की जिसे अतिशीघ्र मीडिया, पत्राचार के माध्यम एवम पत्रिकाओं से लोगों के बीच रखे जाने का संदेश अध्यक्ष ने दिया। अध्यक्ष ने पूर्वी सिंहभूम, रांची, धनबाद, कोडरमा, देवघर, पश्चिम सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन को अच्छे कार्यों के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सदस्यता विस्तार के लिए नेहा पटवारी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। दीपेश निराला ने बताया कि बहुत दिनों से डॉ श्री राम मनोहर लोहिया की मूर्ति कार्यालय में रखी है। उसे अतिशीघ्र लगाया जाना चाहिए।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन वरीय उपाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार ने किया उन्होंने जानकारी दी की मारवाड़ी सहायक समिति के द्वारा अपने परिसर में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन को कार्यालय हेतु जगह दी गयी है। सम्मेलन सदैव आभारी रहेगा। मारवाड़ी सहायक समिति के बहुउद्देशीय सभागार के नवनिर्मित निर्माण के लिए प्रांतीय सम्मेलन द्वारा 251000/- रुपये की राशि उन्हें प्रदत्त की गयी है। राष्ट्रगान के साथ आज की आमसभा अगली आम सभा तक के लिए स्थगित रखी।
उपरोक्त बैठक में मुख्य रूप से सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, वरीय उपाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, पवन कुमार पोद्दार, प्रमोद छावछरिया, कृष्णा अग्रवाल, महामंत्री विनोद कुमार जैन, संयुक्त महामंत्री प्रमोद सारस्वत, कौशल राजगढ़िया, अनिल अग्रवाल, विमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज चौधरी, पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, कमल केडिया, पवन शर्मा, मुकेश मित्तल, महेश पोद्दार, दीपेश निराला, रिंकू अग्रवाल, चंडी प्रसाद डालमिया, निर्मल बुधिया, सज्जन पड़िया, राजेंद्र केडिया, कमलेश संचेती, सुभाष पटवारी, अशोक खंडेलवाल, राजेश कुमार, राजकुमार शर्मा, सुशील शर्मा, धर्मचंद पोद्दार, सांवरमल शर्मा, कमल सिंघानिया, राजेश भारतीया, अरुण बुधिया सहित काफी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी महामंत्री विनोद जैन ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse