टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति, रांची के सानिध्य में अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड में 4 व 5 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जायेगा। आज प्रात: 8:30 बजे समिति के मुख्य संरक्षक सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, संरक्षक अजय मारू अध्यक्ष मुकेश काबरा सहित समिति पदाधिकारियों एवं सदस्यों के नेतृत्व में जन्माष्टमी महोत्सव पर होने वाली नमो दही हांडी प्रतियोगिता के लिए 1 मटकी को रंग बिरंगी लाइटों से सजाकर आयोजन स्थल पर लगायी गयी।
यह जन्माष्टमी पूर्व कृष्ण के भक्तो के अवलोकन के लिए लगाया गया है। मौके पर जन्माष्टमी के सांस्कृतिक मंच को बनाने के लिए भूमि पूजन माननीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, अजय मारू व मुकेश काबरा ने किया। समिति के संरक्षक संजय सेठ व मुकेश काबरा ने बताया कि समिति के द्वारा 16 वी बार यह नमो दही हांडी जन्माष्टमी उत्सव हम मनाने जा रहे हैं।
प्रथम दिन 4 सितंबर को संध्या 3 बजे श्री कृष्ण के बाल रूप की झांकी का उद्घाटन व बाल गोपाल प्रतियोगिता सह झांकी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। जिसमें श्री कृष्ण के विभिन्न रूपों के साथ बाल गोपाल बच्चे, बच्चियां इस प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। 5 सितंबर को संध्या 3 बजे नमो दही हांडी प्रतियोगिता सह भजन संध्या सहित नृत्य नाट्य मंचन का आयोजन रखा गया है।
इस बार का आयोजन अलौकिक भव्य होगा। संजय सेठ ने बताया नमो दही हांडी प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से संध्या कुरेचा उपस्थित रहेंगी। मौके पर मुंबई की 40 से अधिक कलाकारों की टीम सतीश कृष्णमूर्ति एंड पार्टी के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति कार्यक्रम के रूप में दी जायेगी।
मौके पर वृंदावन व मथुरा की राजेश शर्मा एंड पार्टी द्वारा श्री कृष्ण के रास झांकियों की लीलाओं का आनंद आप उठा सकेंगे। नमो दही हांडी प्रतियोगिता में पुरुष व महिला गोविंदा टीम भाग ले सकेंगे। दही हाडी प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन के साथ कुछ नियम और शर्तें भी रखी गयी है, जिसमें महिला गोविंदा के लिए दही हांडी की ऊंचाई 20 फीट एवं पुरुष गोविंदा के लिए 25 फीट की ऊंचाई रखी गयी है।
एक से ज्यादा टीमों के गोविंदा द्वारा दही हांडी फोडे जाने पर कम समय में हांडी फोड़ने वाले पुरुष गोविंदा टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 71000/ रुपये की राशि एवं द्वितीय पुरस्कार 41000/ रुपये की राशि पुरस्कार में दी जायेगी। वहीं महिला गोविंदा को प्रथम पुरस्कार के रूप में 51000/ रुपये की राशि और द्वितीय पुरस्कार में 31000/ रुपये की राशि दी जायेगी। प्रतियोगिता में 18 वर्ष से ऊपर के पुरुष और महिला गोविंद भाग ले सकेंगे। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार भी दिया जायेगा।
श्री सेठ ने बताया कि वंदे मातरम के डेढ़ सौ साल पूर्ण होने पर उपरोक्त जन्माष्टमी पर वंदे मातरम की थीम पर आयोजन स्थल को सजाया जायेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम से प्रारंभ होगा। बाल गोपाल झांकी में भाग लेने वाले बच्चे और बच्चियों की उम्र 12 वर्ष से कम होनी चाहिए।
साथ ही साथ प्रथम, द्वितीय, और तृतीय पुरस्कार के अलावा सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार आयोजन समिति की ओर से दिया जायेगा। गोविंदाओं की टीम व बाल गोपाल झांकी प्रतियोगिता में शामिल होने वाले 3 सितंबर के पूर्व मेन रोड, केडिया साईकिल व स्टेशन रोड पतंजलि से फॉर्म लेकर रजिस्ट्रेशन करा लें।
दही हांडी फोड़ एवं झांकी प्रदर्शन की तैयारी राज वर्मा व उनके सहयोगियों की देखरेख में चल रही है। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न कार्यों की कमेटियां का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत ने आग्रह किया है कि आगामी 4 और 5 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति के सानिध्य में होने वाले इस आयोजन में आप सभी इष्ट मित्रों सहित अवश्य सपरिवार पधारें।
प्रात: हांड़ी लगाने व सांस्कृतिक मंच भूमि पूजन में मुख्य रूप से मुख्य संरक्षक सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, संरक्षक अजय मारू, अध्यक्ष मुकेश काबरा, उप महापौर नीरज कुमार, ऐश्वर्य सेठ, रमेंद्र कुमार, राम बांगड़, मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, राज वर्मा, सतीश सिन्हा, ललन श्रीवास्तव, भीषम सिंह, मनोज कुमार, नीरज चौधरी, कंवलजीत सिंह संटी, संजय जायसवाल, ललित ओझा, शंकर दुबे, राजू रजक, संतोष सेठ, रामा शंकर बगड़िया, संजय गोयल, संजीव साहू, विजय यादव, रवि मुंडा, बिपिन वर्मा, सतेंद्र सिंह गुड्डू, मनीष लोधा, अमित चौधरी, अशोक पुरोहित, अमित सिंह, रतन अग्रवाल, बबलू मुंडा, आनंद श्रीवास्तव, विपिन वर्मा, जुगल दरगड, संजय सिंह लल्लू, बबलू चौधरी, विकास कुमार रवि, राजीव वर्मा, अजय वर्मा, राहुल सिंहा चंकी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse