टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह की रांची शाखा ने सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान वर्ष- 2026 के पांचवें चरण का आयोजन ग्राम- दुबलिया, प्रखंड- कांके, जिला- रांची में रविवार को किया। जिसमें आम, अमरूद, मोहगनी, आंवला, जामुन, कटहल, सागवान इत्यादि के 435 पौधों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में स्थानीय शिव मंदिर में आरती-पूजन कर दीप दान किया गया। उसके उपरांत ग्रामीण बंधुओं के बीच एक लघु गोष्ठी की गयी, जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी ग्रामीण बंधुओं को अवगत कराया गया।
साथ ही वृक्षों के कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत करते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। गोष्ठी के बाद ग्रामीण बंधुओं के बीच लगभग 435 पौधों का वितरण किया गया।
ज्ञात हो कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्व स्तरीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है जो अनेक जनकल्याण के कार्यक्रम लगातार करती रहती है। जनसेवा के लिए श्री सर्वेश्वरी समूह का नाम गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं लिम्का बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान वर्ष - 2026 के अन्तर्गत आज के शिविर से पूर्व ग्राम - हिसरी (जिला - रांची), ग्राम - कोइन्जारा (जिला - गुमला), ग्राम - हुटरी (जिला - रांची) एवं ग्राम - सुवारी जल्टण्डा (जिला - खूंटी) में भी समूह शाखा द्वारा पौधों का रोपण एवं वितरण किया जा चुका है। अभी तक सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान - वर्ष 2026 के अंतर्गत लगभग 1500 पौधों का रोपण एवं वितरण किया जा चुका है।
कार्यक्रम के कुशल आयोजन में आशुतोष नाथ शाहदेव का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। ग्राम दुबलिया से बिमल पहान, सतीश प्रधान, संदीप उरांव, अजय कच्छप और सनीचर उरांव का सराहनीय योगदान रहा।
श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची से राधेश्याम सिंह, आनंद सिंह, अरुण सिंह, प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, पवन कुमार, अंजनी सिंह, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, सौरभ राज, रोहित सिंह, डॉ. स्वीटी रानी के साथ लगभग 25 श्रद्धालु सदस्यगण शामिल हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse