टीम एबीएन, रांची। राजधानी में आयोजित आदिवासी एकता महाजुटान रैली में लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने जमकर हुंकार भरी। मंच से हजारों आदिवासियों को संबोधित करते हुए सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि मैं ये बताना चाहता हूं मोदी जी को, ये झारखंड की जमीन और आदिवासी अधिकारों की बात है।
आज हम लोग यहां पर संघर्ष करने के लिए, आवाज देने के लिए, चेतावनी देने के लिए यहां पर आए हैं। आदिवासियों ने राष्ट्र के विकास के लिए जमीन दी है। चाहे वो डैम हो, इंडस्ट्री हो, बड़ी परियोजना हो या बड़े-बड़े खदान हो, इसमें सबसे बड़ा योगदान आदिवासियों का है।
उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा-आरएसएस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सदन में 16-17 अप्रैल को हुई चर्चा कर हम लोगों ने संकल्प लिया है, 50 फीसदी सीट जनसंख्या के आधार पर आदिवासियों को मिलनी चाहिए। ये बिल हम पास नहीं होने देंगे। ये कान खोल कर सुन लो- आदिवासी विरोधी बिल नहीं चलेगा।
उन्होंने कहा कि यह रैली सिर्फ राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता, जल-जंगल-जमीन और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए है। लोकतंत्र में सबकी भागीदारी जरूरी है और आदिवासी समाज को उसकी आबादी के हिसाब से हक मिलना ही चाहिए।
मंच से सांसद सुखदेव भगत ने लोकसभा में प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का भेजा हुआ संदेश भी पढ़ें। इस महाजुटान रैली में हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse