मारवाड़ी भवन में चार दिवसीय परंपरा का भव्य उदघाटन

मारवाड़ी भवन में चार दिवसीय परंपरा का भव्य उदघाटन
 

  • मारवाड़ी भवन में चार दिवसीय परंपरा का भव्य उदघाटन
  • मारवाड़ी समाज की परंपरा अभिनंदनीय: शिल्पी नेहा तिर्की
  • कई राज्यों से पधारे महिला उद्यमी के द्वारा 90 से ज्यादा स्टॉल घरेलू उत्पादों के लगाये गए
  • कार्यक्रम स्थल पर कल सावन सिंघारा का सायं 5 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी सहायक समिति, रांची द्वारा आयोजित 30 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक स्थानीय मारवाड़ी भवन, हरमू रोड, रांची में चार दिवसीय सांस्कृतिक एवं पारंपरिक समाज की महिलाओं द्वारा आयोजित परंपरा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का उद्घाटन प्रातः 11 बजे  झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवम सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मुख्य अतिथि एवम उप महापौर नीरज कुमार बिशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होकर दीप प्रज्वलित के साथ किया।

मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया समिति के द्वारा समय-समय पर  सामाजिक ,धार्मिक और व्यापारिक तीनों क्षेत्रों में समाज हित में इस तरह के आयोजन किए जाते रहे हैं। 

मुख्यतः महिलाओं के लिए छोटे-छोटे व्यवसायीकरण को प्रमोट करने, घरेलू चीजों के उत्पाद को इन आयोजन के द्वारा उपभोक्ताओ तक पहुंचा कर छोटे घरेलू उद्योग को बढ़ावा एवं एक पारंपरिक सांस्कृतिक कला को रोजगार के अवसर प्रदान करने का कार्य कर रहे है। इसके पूर्व मुख्य व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

समिति के सचिव विनोद जैन ने कहा कि इस चार दिवसीय आयोजन में संस्कृति, परंपरा, कला, हस्तशिल्प, खान-पान तथा समाज की विविध प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान किया जा रहा है। छोटे बड़े मिलाकर 90 स्टॉल इसमें लगाए गए हैं। घरेलू उत्पादन से लेकर अन्य व्यावसायिक उत्पादको की सामग्री की भी स्टालों पर उपलब्धता रहेगी। 

साथ ही साथ महिला उद्यमियों की विशेष सहभागिता इसमें बनी हुई है। यह महिला उद्यमियों के लिए कारोबार को बढ़ाने का अवसर प्रदान करती है। भगवान के श्रृंगार की वस्तुएं, महिलाओं से संबंधित श्रृंगार वस्तुएं,घरों के सजावट की वस्तुएं ,छोटे बच्चों के लिए आकर्षक उपहार की चीजे, घरेलू उत्पादक की चीजे, राजस्थान, पंजाब, उड़ीसा और झारखंड के विशेष परंपरागत खान-पान की चीजों की उपलब्धता सही मूल्य पर आपको उपलब्ध होगी।

कृषि, पशुपालन एवम सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की कि इस चार दिवसीय एक्जीबिशन में महिला उद्यमियों ने एक अच्छा प्रयास किया है। यहां एक अलग ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है। नई पीढ़ी को इन कार्यों से जोड़ने का सुलभ साधन है। मारवाड़ी समाज की परंपरा अभिनंदनीय है। यहां आ कर जो प्रेम मिला है, वह सराहनीय है। उप महापौर नीरज कुमार ने कहा कि महिला उद्यमियों ने कई स्टाल लगाए है। यह एक महिला सशक्तिकरण का बेहतर उदाहरण है। 

सचिव विनोद जैन व प्रोजेक्ट चेयरमेन अरुण भरतिया ने रांचीवासियों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार सहित इस आयोजन में शामिल होकर भारतीय संस्कृति एवं मारवाड़ी समाज की समृद्ध परंपराओं का आनंद लें और आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

यह आयोजन प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित होगा। जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक प्रदर्शनी, मनोरंजक गतिविधियां, लज़ीज़ खाने - पान के व्यंजनों एवं अनेक आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से कई राज्यों से महिला उद्यमी का आगमन हुआ है। 

प्रदर्शनी में 1000 से भी ज्यादा  उत्पादक की वैरायटी को रखा गया है, जिसमें मुख्य रूप से हर्बल आइटम,ज्योतिष वास्तु प्रोडक्ट, ज्योतिष वास्तु प्रोडक्ट, ऑर्गेनिक मसाले, आर्टिफिशियल आभूषण, घरों के बंदरवार, जयपुरी बेडशीट,रजाई, कंफर्टर ,डोर मेट, सोफा सेट, अहमदाबाद से कुर्ती,लेडीज सूट, ग्राउन इंडो वेस्टर्न, सिल्क साड़ी, लहंगा ,बैग सहित कई वेरायटी उपलब्ध है। उदघाटन सत्र का संचालन मुख्य संयोजक विनीता सिंघानिया ने किया धन्यवाद समिति सचिव विनोद जैन ने दिया।

आयोजन को सजाने में मुख्य रूप से अध्यक्ष मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा, सचिव विनोद जैन, समिति के अन्य पदाधिकारी व सदस्य शाहिद आयोजन के प्रोजेक्ट चेयरमैन अरुण भारतीया, मुख्य संयोजक विनीता सिंघानिया, मोनिका गोयनका, प्रियंका जैन, संयोजक खुशबू अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, शिखा जैन अग्रवाल, सुनीता लाठ का भरपूर योगदान रहा। मुख्य संयोजक विनिता सिंघानिया ने बताया कल आयोजन स्थल पर सायं 5:00 बजे से सावन सिंधारा का कार्यक्रम रखा गया है। जिसके अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। 

उद्घाटन सत्र में मुख्य रूप से सुरेश चंद्र अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, ललित पोद्दार, आदित्य मल्होत्रा, संजीव विजयवर्गीय, वेद प्रकाश बागला, तुलसी पटेल ,प्रमोद सारस्वत ,अमरचंद बेगानी, मुकेश अग्रवाल, डॉ अभिषेक रामाधीन, किशन पोद्दार, अशोक नारसरिया, अशोक लाठ ,विजय खोवाल, अजय कुमार खेतान, अजय डीडवानिया, मनोज चौधरी, आनंद जलान, कमल शर्मा, कमलेश संचेती, नंदकिशोर पाटोदिया, निर्मल बुधिया, प्रमोद बगड़िया, राम बांगड़ ,किशन अग्रवाल सहित सामाजिक, धार्मिक और व्यापारीक क्षेत्र के विशिष्ट लोगों  की उपस्थिति रही।

चार दिवसीय इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील की गई है। उक्त जानकारी मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा और सचिव विनोद जैन ने दी। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse