टीम एबीएन, रांची। सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए लायंस क्लब ऑफ रांची द्वारा रविवार को धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर के बिरसा शिक्षा निकेतन में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
क्लब के अध्यक्ष लायन दिलीप कुमार बंका की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 200 छात्र-छात्राओं के बीच नए वस्त्र एवं फूड पैकेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों को नए कपड़े एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। सामग्री प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावकों ने भी क्लब की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
इसके पश्चात विद्यालय से सटे बस्ती क्षेत्र के लगभग 100 जरूरतमंद महिला एवं पुरुषों के बीच पहनने के लिए चप्पलों का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य से स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता देखने को मिली। समस्त कार्यक्रम का सफल संचालन एवं व्यवस्थापन विद्यालय के प्रधानाध्यापक के कुशल निर्देशन एवं देखरेख में संपन्न हुआ।
उन्होंने लायंस क्लब ऑफ रांची द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं मानवीय कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सहयोग एवं संवेदनशीलता की भावना को सशक्त बनाते हैं। कार्यक्रम में क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन राजेश मोर, लायन ओमप्रकाश, लायन अनुज सहाय, अभिनव कौशल, रजनी मोर, मंजू कुमार, सुजाता गाड़ोदिया, उत्तम कुमार तथा क्लब की प्रथम महिला बीना बंका सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के लिए वस्त्र, फूड पैकेट एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराने में लायन निशि अग्रवाल, लायन मनोज माहेश्वरी, शुभम बंका एवं निर्मल मानपुरिया का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। उपस्थित लोगों ने क्लब के इस सेवा अभियान की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की। उक्त जानकारी लायंस क्लब आंफ रांची के मीडिया प्रभारी निर्मल मानपुरिया ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse