भीषण भूकंप से वेनेजुएला में भारी तबाही

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। वेनेजुएला की राजधानी कराकास में कुछ ही सेकंड के अंतराल पर दो बड़े भूकंप आये। पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, जबकि दूसरा 7.5 तीव्रता का था। इस भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 164 हो गयी है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स और एएफपी के अनुसार, वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिगेज ने कहा है कि बुधवार रात देश में आये भूकंप से मरने वालों की संख्या अब 164 हो गयी है। 

इस हादसे में अब तक करीब एक हजार लोगों से घायल होने की भी सूचना है। हालांकि भूकंप से इससे कहीं भारी जनहानि और व्यापक तबाही की आशंका जतायी जा रही है। यूनाइटेड स्टेट्स जीयोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, इस बात की 44% आशंका है कि मृतकों की संख्या 10 हजार से ज्यादा हो सकती है। वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिगेज ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए आपातकाल की घोषणा कर दी है। 

वेनेजुएला में बिजली कटौती की समस्या काफी आम है और भूकंप के बाद प्रभावित इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी पर भी असर पड़ा है, इसलिए भूकंप से प्रभावित लोगों और इसके असर की जानकारी मिलने में भी काफी परेशानी हो रही है। बुधवार शाम एक मिनट से भी कम समय के अंतराल में दो शक्तिशाली भूकंप आये। 

पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, जिसका केंद्र याराकुई राज्य के सैन फेलिपे में था। इसके सिर्फ 39 सेकंड बाद दूसरा और अधिक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 7.5 दर्ज की गयी। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिगेज ने अब तक 164 लोगों की मौत की पुष्टि की है। आशंका है कि दूसरे बड़े भूकंप के बाद मृतकों की संख्या 10,000 से अधिक हो सकती है। 

राजधानी काराकास में भी तेज झटके महसूस किये गये, जहां कई इमारतें गिर गयी हैं, पेट्रोल की आपूर्ति बाधित हो गयी है और मलबे के नीचे फंसे लोगों को बचाने की कोशिश जारी है। गृह मंत्री ने लोगों से अपने घर तुरंत खाली करने की अपील की है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse