रांची : 13 पार्षदों ने सौंपी समस्याओं की सूची

 

वार्ड पार्षद मुलाकात कार्यक्रम के तहत अगले क्रम में 13 वार्ड पार्षदों से मुलाकात हुई 

उनको उनके वार्ड क्षेत्र में रांची सिटीजन फोरम के प्रतिनिधिमंडल ने अंग वस्त्र देकर निर्वाचन पर बधाई ल्लँ 

वार्ड की समस्याओं पर समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा 

टीम एबीएन, रांची। सभी वार्ड पार्षदों का कहना है कि फंड की कमी का बहाना बनाकर विकास कार्यों को रोका जा रहा है, जिससे उनके क्षेत्र में कार्य नहीं हो पा रहे हैं और जनता को लाभ नहीं मिल पा रहा है। 

पहले बोर्ड मीटिंग में हर वार्ड पार्षद को उनकी अनुशंसा पर उनके वार्ड क्षेत्र में 5 चापाकल बोरिंग का और 50 स्ट्रीट लाइट लगाने का बात हुआ था, लेकिन अभी तक इसका अनुपालन नहीं हुआ है। वार्ड पार्षदों ने बताया कि उनके निर्वाचन को 3 महीना से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अभी तक मात्र एक ही बोर्ड की मीटिंग हुई है। 

रांची सिटीजन फोरम का एक प्रतिनिधिमंडल अपने अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में रांची नगर निगम के सभी 53 वार्ड पार्षद मुलाकात कार्यक्रम के क्रम में वार्ड 12 के वार्ड पार्षद कुलभूषण डुंगडुंग, वार्ड 13 के वार्ड पार्षद पवन तिर्की, वार्ड 14 की वार्ड पार्षद अंजू देवी, वार्ड 24 के वार्ड पार्षद विजय कच्छप, वार्ड 26 के वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार, वार्ड 30 की वार्ड पार्षद सोनी देवी, वार्ड 32 के वार्ड पार्षद संजय कुमार और पप्पू सिंह, वार्ड 34 के वार्ड पार्षद अजीत कच्छप, वार्ड 35 की वार्ड पार्षद रजनी लिंडा, वार्ड 44 के वार्ड पार्षद परमजीत सिंह, वार्ड 46 की वार्ड पार्षद आरती कुमारी, वार्ड 47 की वार्ड पार्षद कविता सांगा और वार्ड 48 के वार्ड पार्षद अमित मिंज से मुलाकात कर उनको उनके निर्वाचन पर अंग वस्त्र देकर बधाई देते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं खासकर जल जमाव और अनियमित साफ सफाई एवं कूड़ा उठाव, टूटी फूटी एवं क्षतिग्रस्त नाली एवं खतरनाक नाले, खराब पड़े स्ट्रीट लाइट, अनियमित पेयजलापूर्ति, कानून व्यवस्था का संकट, इत्यादि मुद्दों पर समाधान और सहयोग हेतु ज्ञापन सौंपा। इस प्रकार अब तक कुल 38 वार्ड पार्षदों से मुलाकात हुई। 

अधिकतर वार्ड पार्षदों का कहना है कि फंड नहीं होने का रोना रोकर विकास कार्यों को रोके हुए हैं और विगत 3 माह से मात्र एक बोर्ड मीटिंग हुई है, जिस पर स्पष्ट रूप से भीषण गर्मी को देखते हुए हर वार्ड पार्षद को अपने वार्ड क्षेत्र में 5 चापाकल बोरिंग करने का अनुशंसा का प्रस्ताव पास हुआ था, जिस पर भी अधिकारी ने अपनी आपत्ति प्रकट की थी।

अब तक जब बरसात आ चुका है उक्त बोरिंग कार्य प्रारंभ नहीं कराया जा सका, इसी प्रकार हर वार्ड में 50 नए स्ट्रीट लाइट लगाने की अनुशंसा पर बात हुआ था, जिसका भी अनुपालन नहीं किया गया है और अधिकतर वार्ड पार्षदों का कहना था कि अधिकारी उन्हें समुचित सम्मान नहीं दे रहे हैं और उनकी बातें गंभीरता से क्रियान्वित नहीं हो रही हैं। 

इस क्रम में रांची सिटीजन फोरम के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, संयुक्त सचिव संतोष मृदुला, हरीश नागपाल, सदस्य सुजीत कुमार पांडेय, कुमार अभिषेक दुबे, आशीष कुमार जायसवाल, इत्यादि सम्मिलित हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse