टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्य कार्यालय पर अपराधियों द्वारा कथित रूप से पेट्रोल बम से किए गए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस घटना को कायरतापूर्ण, निंदनीय एवं कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बताया है।
संजय सर्राफ ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में समर्पित संगठन है। ऐसे संगठन के कार्यालय पर हमला लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं राज्य में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरी को उजागर करती हैं।
उन्होंने झारखंड सरकार से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा घटना में शामिल सभी दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाये। उन्होंने कहा कि यदि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कदम नहीं उठाये गये तो असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ेगा। संजय सर्राफ ने कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है।
उन्होंने प्रशासन से राज्य में शांति, सुरक्षा और नागरिकों के विश्वास को बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की तथा दोषियों को शीघ्र न्याय के कटघरे में लाने की मांग दोहरायी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse