एसआईआर : कल्पना सोरेन ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क

 

एसआईआर को लेकर गिरिडीह में झामुमो का शक्ति प्रदर्शन 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने रविवार को गिरिडीह के उत्सव उपवन सभागार में बीएलए-दो प्रशिक्षण शिविर सह बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। 

जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के प्रखंडों से बड़ी संख्या में बीएलए-दो, बूथ कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न कटे और एक भी फर्जी मतदाता सूची में शामिल न हो। 

उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि विवाह के कारण महिलाओं का निवास और पहचान संबंधी दस्तावेज बदलते रहते हैं। ऐसे में बूथ कमेटियां अभी से आवश्यक दस्तावेजों को व्यवस्थित कराने में जुट जायें, ताकि किसी महिला मतदाता को परेशानी न हो। 

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि एसआईआर के इस अभियान में बूथ स्तर पर पूरी सतर्कता के साथ काम करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि झामुमो संगठन अपनी मजबूत जमीनी पकड़ के बल पर इस चुनौती का भी सफलतापूर्वक सामना करेगा। 

पार्टी एसआईआर प्रक्रिया को लेकर पूरी तरह गंभीर 

झामुमो के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि पार्टी एसआईआर प्रक्रिया को लेकर पूरी तरह गंभीर है। बूथ कमेटियों से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक हर स्तर पर इसकी निगरानी की जा रही है, ताकि कोई पात्र मतदाता वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो सके।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse