झारखंड : पलामू में भीषण सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत, एक गंभीर

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले के उत्तर प्रदेश के किछौछा शरीफ से वापस लौट रहे मेदिनीनगर के श्रद्धालुओं की एक कार को एक ट्रक ने भीषण टक्कर मार दी जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी और एक घायल हो गया। 

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के देवगांव इलाके में हुई। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गयी। शनिवार सुबह 8 बजे घटना की खबर मिलते ही डालटनगंज में शोक की लहर दौड़ गयी। एक जख्मी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।  

चूड़ी कारोबारी अजमल जख्मी  

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों में डालटनगंज छोटी मस्जिद के सामने स्थित किताब घर के संचालक हाफिज रज्जाक, जनता मेडिकल से जुड़े कैश, सब्जी मंडी के व्यवसायी शोहराब राईन और वाहन चालक शामिल हैं। वहीं चूड़ी कारोबारी अजमल जख्मी हैं। उनका इलाज चल रहा है। चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। 

घटना के बाद से मृतकों के घर पर चीख पुकार मची हुई है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। डेड बॉडी का इंतजार है। पोस्टमाटर्म के बाद सभी शव लाये जाएंगे। घटना की जानकारी मिलने पर डालटनगंज से बड़ी संख्या में मृतकों के रिश्तेदार एवं अन्य लोग मौके पर रवाना हो गये हैं।   

किछौछा शरीफ में दर्शन करने गये थे श्रद्धालु 

जानकारी के अनुसार एक कार से हाफिज रज्जाक, कैश, शोहराब राईन, अजमल और वाहन चालक शुक्रवार को बिहार के डेहरी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। शादी में शामिल होने के बाद सभी लोग वहां से निकलकर किछौछा शरीफ गये थे। रात 12:30 बजे लौट रहे थे। इसी क्रम में कोतवाली थाना क्षेत्र के देवगांव इलाके में उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। 

घटना की जांच में जुटी पुलिस  

घटना के बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। सभी को वाहन से निकाला गया, लेकिन चार लोगों मृत पाया गया। एक जख्मी को इलाज के लिए भेजा गया। सभी की डेड बॉडी पोस्टमाटर्म के लिए ले जायी गयी है। शाम तक पोस्टमाटर्म के बाद शव आने की संभावना है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse