रांची : 1000 पेटी अवैध नकली विदेशी शराब जब्त

 

रांची में नकली विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 1000 पेटी अवैध शराब बरामद 

टीम एबीएन, रांची। रांची में अवैध नकली विदेशी शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1000 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। 

यह कार्यवाही रांची के सहायक उत्पाद आयुक्त उमाशंकर सिंहके निर्देश पर की गयी। इस दौरान एक आरोपी राहुल नायक को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग की टीम ने नगड़ी, रातु और धुर्वा थाना क्षेत्र में एक साथ दबिश देकर कार्यवाही को अंजाम दिया। 

छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद की गयी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बरामद शराब को दूसरे जिले से रांची लाकर शहर के विभिन्न इलाकों में खपाने की तैयारी की जा रही थी। कार्यवाही के दौरान विभाग ने एक कार और दो पिकअप वैन समेत कुल तीन वाहनों को भी जब्त किया है।  

अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। उत्पाद विभाग ने संकेत दिया है कि राजधानी और आसपास के इलाकों में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जायेगा। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse