झारखंड : कई जिलों में बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज

 

  • झारखंड : कई जिलों में बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज
  • झारखंड में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम केंद्र, रांची के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

सुबह होते ही रांची में इसका असर देखने को मिला, जहां बादल छाये रहे, तेज हवा चली और सुबह 7 से 8 बजे के बीच कई इलाकों में मध्यम बारिश दर्ज की गयी। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। मध्य झारखंड के जिलों-बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद-में आज मौसम बदला हुआ रहेगा।

 दक्षिणी इलाकों जैसे पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में भी बारिश के आसार हैं। वहीं उत्तर-पश्चिमी हिस्सों-पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार-में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जतायी गयी है। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी जिलों देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। 

मौसम विभाग का येलो अलर्ट

मौसम केंद्र, रांची ने येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि कुछ स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि अन्य इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 

साथ ही वज्रपात का भी खतरा बना हुआ है, जिसे लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है। आने वाले दिनों में भी मौसम का यह रुख जारी रहेगा। 29 अप्रैल से 1 मई तक आंशिक बादल छाये रहेंगे और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी।

 वहीं 2 और 3 मई को भी गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस बदलाव से तापमान में भी गिरावट आयेगी और अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम होने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse