बीआईटी मेसरा में संचार, वीएलएसआई और एंबेडेड सिस्टम्स पर कार्यशाला

 

  • बीआईटी मेसरा में संचार, वीएलएसआई और एंबेडेड सिस्टम्स पर कार्यशाला
  • बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा में संचार, वीएलएसआई और एंबेडेड सिस्टम्स पर कार्यशाला का आयोजन

एबीएन कैरियर डेस्क। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी (ईसीई) विभाग द्वारा 20 अप्रैल 2026 को संचार, वीएलएसआई एवं एंबेडेड सिस्टम्स में उभरते रुझान विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जायेगी।

यह कार्यक्रम अंतिम सेमेस्टर के स्नातक (बीई/बीटेक) एवं परास्नातक (एमई/एमटेक) इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी छात्रों के लिए खुला है। कार्यशाला में भाग लेना नि:शुल्क है, किन्तु संस्थान की वेबसाइट के माध्यम से पूर्व पंजीकरण अनिवार्य होगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत वीएलएसआई (वेरी लार्ज स्केल इंटीग्रेशन) डिजाइन एवं एंबेडेड सिस्टम्स पर तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, 5जी सहित वायरलेस संचार तकनीकों पर चर्चा तथा इन क्षेत्रों में करियर अवसरों पर एक पैनल चर्चा भी आयोजित की जाएगी। प्रतिभागियों को संस्थान के 5जी यूज केस लैब, वीएलएसआई चिप लैब, फैब्रिकेशन लैब, एनेकोइक चेंबर तथा ड्रोन लैब का मार्गदर्शित भ्रमण भी कराया जायेगा।

यह कार्यक्रम संस्थान के कुलपति प्रोफेसर इंद्रनील मन्ना के संरक्षण में आयोजित किया जा रहा है तथा इसकी अध्यक्षता प्रो संजय कुमार, विभागाध्यक्ष द्वारा की जायेगी। डॉ गजेन्द्र कांत मिश्रा कार्यक्रम के संयोजक हैं, जबकि डॉ संजीत कुमार सह-संयोजक के रूप में कार्य करेंगे। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ विजय नाथ एवं डॉ डीके उपाध्याय द्वारा किया जा रहा है, जबकि सचिवीय कार्यों का दायित्व डॉ ऋचा मिश्रा एवं डॉ शुभम आनंद संभालेंगे।

यह कार्यक्रम संस्थान के उस सतत प्रयास का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत कक्षा शिक्षण को उद्योग के वर्तमान विकासों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। स्नातक से पूर्व छात्रों को शोध सुविधाओं से परिचित कराते हुए विभाग का उद्देश्य उन्हें उन उपकरणों एवं तकनीकों से प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना है, जिनका उपयोग वे अपने व्यावसायिक जीवन या उच्च शिक्षा (पोस्टग्रेजुएट अनुसंधान) में करेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse