पलामू : हुसैनाबाद के पूर्व विधायक ने नगर पंचायत को 50 हजार की अग्रिम राशि दी

 

  • हुसैनाबाद के पूर्व विधायक ने नगर पंचायत को 50 हजार का अग्रिम राशि दी
  • नगर पंचायत अध्यक्ष समेत सभी लोगो ने जताया आभार

एबीएन न्यूज़ नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। संयुक्त बिहार झारखण्ड के हुसैनाबाद हरिहरगंज विधानसभा के पूर्व विधायक दशरथ कुमार सिंह ने अपने आवासीय मकान जो अमन चैन मुहल्ला स्थित हैं। 

उसका पूर्ण होल्डिंग टैक्स के साथ साथ 50 हजार अग्रिम राशि का चेक नगर पंचायत को दिया ताकि नगर के साफ सफाई व अन्य मद में पैसों का उपयोग हो सके इस कार्य से जहां एक ओर शहर की आम अवाम जनता में एक बेहतर पहल की प्रेरणा मिली है।

वहीं दूसरे तरफ नगर पंचायत को आर्थिक सहायता मिली हैं जिससे नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती व उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी व नगर कर्मियों में हर्ष हैं तथा उनके प्रति सभी लोगो ने आभार व्यक्त हैं।

अजय भारती ने कहा कि जब समाज के जनप्रतिनिधियों की मदद मिलती हैं तो निश्चित रूप से यह सराहनीय योगदान हैं जो हर जनप्रतिनिधियों को इसी भावना से मिल जुल कर विकास की कार्यो में करना चाहिए ताकि आपका शहर आपकी जनता स्वास्थ्य व स्वक्छ वातावरण में संचालित हो। हम सब माननीय के प्रति आभार व्यक्त करते है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse