एबीएन न्यूज नेटवर्क, भंडरा। मसमानो स्थित स्वामी करपात्री सेवन स्टार्स अकादमी मसमानो विद्यालय परिसर में बुधवार को सातवां वार्षिक खेल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ बिंदेश्वर उरांव ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं हरी झंडी दिखाकर की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी राजकिशोर साहू उपस्थित थे। संचालन विद्यालय के प्राचार्य नंदन अग्रवाल ने किया। स्कूल के बच्चों ने 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 50 मीटर बैक रेस, 100 मीटर रिले रेस, सेक रेस, जलेबी रेस, वन लेग रेस, थ्री लेग रेस, जंपिंग रेस, बनाना ईटिंग रेस, बिस्कुट रेस, लॉन्ग जंप, हाई जंप, लेटर अरेंजिंग, वॉटर बोतल फिलिंग रेस, स्पून रेस, थिंग्स कलेक्टिंग रेस, बैलून रेस, सूई धागा रेस, स्किपिंग रेस, फ्रॉग रेस, क्रोकोडाइल रेस आदि में भाग लेकर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।
इसके अलावे महिलाओं का म्यूजिकल चेयर रेस का भी आयोजन हुआ। इसमें सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल शिक्षा का एक अंग है। इससे बच्चों को नौकरी के अवसर मिलते हैं। खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक विकास में भी सहायक होता है।
हर छात्र को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि यह न केवल शारीरिक ताकत को बढ़ाता है, बल्कि टीमवर्क, अनुशासन और आत्मविश्वास जैसी महत्वपूर्ण क्षमताओं का भी विकास करता है। राजकिशोर साहू ने सभी बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास करते रहने से एक दिन सफलता अवश्य मिलती है इसलिए सभी बच्चों को थोड़ा समय खेल के लिए भी निकालना चाहिए।
कार्यक्रम में स्कूल के संरक्षक कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी जी, पूर्व शिक्षक आशुतोष राम, कलेश्वर साहू, शिक्ष संतोष उरांव, कंचना सरोज, काजल कुमारी, माही कुमारी, सुषमा देवी, दिव्या कुमारी, बेला देवी, नीलू देवी, प्रीति देवी, राजेंद्र प्रसाद, जीवन साहू आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse