एबीएन सेंट्रल डेस्क। कल्पना सोरेन ने असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चबुआ विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी भूबेन मुरारी के पक्ष में जनसमर्थन जुटाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं से झामुमो प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनके मुद्दों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का नहीं, बल्कि आम जनता की आवाज को मजबूत करने का अवसर है।
इस मौके पर संसद जोबा माझी भी मौजूद रहीं। दोनों नेताओं ने चबुआ विधानसभा क्षेत्र के चाय बागानों में कार्यरत मजदूरों से मुलाकात की और उनकी सामाजिक व आर्थिक स्थिति की जानकारी ली। मजदूरों ने अपने दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं कम मजदूरी, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और बुनियादी जरूरतों के अभाव को नेताओं के सामने रखा।
कल्पना सोरेन ने आश्वासन दिया कि यदि झामुमो को जनता का समर्थन मिलता है, तो इन समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार लाना पार्टी की प्रमुख प्रतिबद्धता है। सांसद जोबा माझी ने भी कहा कि चाय बागान मजदूरों की स्थिति सुधारने के लिए ठोस नीतियां जरूरी हैं और झामुमो इस दिशा में गंभीरता से काम करेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse