एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद/ पलामू। बीते दिनों रामजन्म उत्सव सह रामनवमी महा त्यौहार को जहां एक तरफ जिला प्रशासन व पलामू पुलिस ने जिले में विधि व्यवस्था को लेकर लगातार अचूक सुरक्षा व्यवस्था की वहीं हुसैनाबाद पुलिस ने एक अनूठा पहल कर समाज मे एक बेहतर शंदेश देने की काम किया।
बता दें कि रामनवमी जुलूस को पूरा शहर में बेहतर प्रदर्शन किया गया शहर में विभिन्न अखाड़ा समितियों के द्बारा एक से बढ़कर एक कला व भगवान श्री राम माता सीता व नवदेवी दुर्गे, नरसिम्हा औतार व भक्त प्रह्लाद की नाटक मंचन किया वहीं दुर्गा वाहिनी के बहनों ने तलवारबाजी,लाठी,व सेल्फ डिफेंस के प्रति अपनी कला का प्रदर्शन किया एवं समिति के लोगो ने प्रशासन के साथ अनुसाशन बनाते हुए पूरा शहर एक शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में जुलूस एवं पूजा को सफल बनाया इससे प्रशासन ने सराहना किया।
रविवार को अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी एस मोहम्मद याकूब के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चन्दन कुमार ने थाना कार्यालय में महासमिति एवं मुस्लिम समुदाय में मुहर्रम कमिटी के प्रबुद्ध गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित कर सम्मानित किया।
इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि समाज के प्रबुद्ध लोगों की जबाबदेही के कारण ही हमलोग बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था देते है। हमे यहां की रामनवमी पूजा व भव्य जुलूस बहुत ही बेहतर लगा और बीते सप्ताह में ईद भी था दोनो समुदाय के प्रबुद्ध व्यक्तियों ने प्रशासन को सहयोग कर हमें और मजबूत बनाया है और यह हिन्दू मुस्लिम एकता को मजबूत किया हैं आप सब बधाई के पात्र हैं।
मौके पर रामनवमी महासमिति के संरक्षक दिनेश प्रसाद कश्यप, संयोजक आलोक नाथ केशरी व मुस्लिम समाज से एजाज खान उर्फ छेदी खान,तक्की हुसैन रिजवी के अलावा महासमिति के मुख्य पदाधिकारी में राकेश कुमार तिवारी, संतोष कश्यप, डिक्कू कश्यप, पंकज गुप्ता, राहुल केशरी गौतम कांस्यकार, शम्भु प्रसाद,पत्रकार गौतम पटेल को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। मौके पर पुअनि मुकेश कुमार, केके पाण्डे, श्रीनिवास शर्मा, अजय बैठा, अजित सिंह धर्मेंद्र सिंह कालिका पासवान समेत कई पुलिस कर्मी मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse