टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के आतिथ्य में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की द्वितीय प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक एवं नगर निकाय सम्मान समारोह का आयोजन 22 मार्च दिन रविवार पूर्वाह्न 11 बजे से हरमू रोड रांची स्थित मारवाड़ी भवन के बहुउद्देशीय सभागार में रखा गया है। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सहायक समिति के संयुक्त तत्वाधान में मारवाड़ी भवन में आयोजित नगर निकाय सम्मान समारोह में मारवाड़ी समाज से झारखंड से निकाय चुनाव में निर्वाचित होने वाले सभी मेयर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही साथ नगर निकाय चुनाव में चुनाव लड़ने वाले सभी मारवाड़ी समाज के प्रत्याशियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
इस बार के झारखंड नगर निकाय चुनाव में मारवाड़ी समाज से 1 मेयर, 2 अध्यक्ष, 3 उपाध्यक्ष एवं 18 पार्षद चुने गए हैं। मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं महामंत्री विनोद कुमार जैन ने सभी कार्यसमिति सदस्य,पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष, जिला, शाखा अध्यक्ष, मंत्री, विशेष आमंत्रित, परामर्श दात्री समिति के सदस्यों से इस बैठक एवं सम्मान समारोह में अवश्य उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
उक्त जानकारी देते हुए प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारीयों के मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री विनोद कुमार जैन, मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, कार्यक्रम संयोजक सुभाष पटवारी, ललित कुमार पोद्दार, मनोज कुमार चौधरी, नंदकिशोर पाटोदिया, कौशल राजगढ़िया, अनिल कुमार अग्रवाल, संजय सर्राफ, निर्मल बुधिया, महेश कुमार आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse