टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से केंद्रीय सरना समिति, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने 21 मार्च 2026 को सरहुल के अवसर पर केंद्रीय सरना स्थल, सिरमटोली, रांची में आयोजित होने वाले सरहुल पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।
झारखंड में आगामी ईद और सरहुल पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह हाई अलर्ट मोड में है। राज्य के सभी 24 जिलों में शांति, सौहार्द और सुरक्षित माहौल बनाये रखने के लिए 5000 से अधिक अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है। यह विशेष सुरक्षा व्यवस्था 21 तारीख तक प्रभावी रहेगी।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर संवेदनशील इलाकों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और प्रमुख पूजा स्थलों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। जरूरत पड़ने पर संबंधित जिलों के पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त जवानों को तुरंत मौके पर भेजने की व्यवस्था की गयी है, ताकि किसी भी स्थिति से तेजी से निपटा जा सके।
राजधानी रांची समेत सभी जिलों में सरहुल शोभायात्रा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। इसके साथ ही इस बार सुरक्षा में आधुनिक तकनीक का भी पूरा इस्तेमाल किया जा रहा है। ड्रोन कैमरों के जरिए आसमान से निगरानी रखी जायेगी, जबकि जमीन पर पुलिस बल हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाये रखेगा।
इस पूरे सुरक्षा अभियान की खास बात यह है कि खुद झारखंड पुलिस के डीजीपी तदाशा मिश्रा मैदान में उतरकर तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रही हैं। उन्होंने बीते दिन हजारीबाग का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये। डीजीपी की यह सक्रियता पूरे सिस्टम को अलर्ट और जिम्मेदार बनाए रखने की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है। त्योहारों के दौरान किसी भी अफवाह या असामाजिक गतिविधि से निपटने के लिए पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse