पलामू : विक्रम संवत नव वर्ष अवसर पर सरस्वती शिशु विधा मंदिर ने निकला पथ संचलन

 

  • पलामू : विक्रम संवत नव वर्ष अवसर पर सरस्वती शिशु विधा मंदिर ने निकला पथ संचलन
  • विक्रम संवत की जय हो नव वर्ष मंगल हो के नारे से गुंजा शहर
  • भैया-बहनों ने  राजा विक्रमादित्य व भगवान श्री राम की निकाली आकर्षक झांकी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। हिन्दू सनातन वर्ष कलेण्डर के अनुसार चैत प्रथम तिथि व राजा विक्रम संवत वर्ष 2083 के आगमन के शुभ अवसर पर जपला शहर के सरस्वती शिशु विधा मंदिर परिवार के भैया-बहनों के द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. शिव प्रसाद मेहता एवं प्रधानाचार्य कुशजी पांडेय ने किया। कार्यक्रम की सुरुआरत जपला नहर मोड़ स्थित विद्यालय से किया गया।

इस दौरान स्कूल के भैया बहनों ने भगवान श्री राम लक्ष्मण व माता सीता एवं राजा विक्रमादित्य व आरएसएस के संथापक डॉ हेडगेवार की आकर्षक झांकी निकली। साथ ही सभी के हाथों में भगवा ध्वज व नव वर्ष मंगल मय हो ,हिन्दू नव वर्ष की जय हो,आदि के नारा को बुलंद किया पूरा शहर में हिन्दू वर्ष की मंगलमय कामनाओं से गूंज उठा।

पथ संचलन जपला छतरपुर रोड से मुख्य बाजार, गांधी चौक होते हुए पूरा शहर का भ्रमन किया गया। मौके पर अध्यक्ष डॉ शिव प्रसाद मेहता ने कहा यह दिन हिंदुओ के लिए प्रथम दिन हैं साथ उन्होंने यह भी कहा कि यह माह केवल हिंदुओ के लिए नही बल्कि प्राकृतिक से नया माना गया पेड़ पौधा,पशु पंक्षी सबके लिए यह शुभ दिन हैं।

वहीं प्रधानाचार्य यह महान वर्ष प्रतिपदा से हम सबो के लिए संस्कार व संस्कृति की रक्षा व देश भक्ति की प्रेरणा देती हैं पूरे सनातन के लिए यह गर्व का विषय हैं।मौके शशि कुमार  मृत्युंजय प्रसाद, राजकुमार सिंह  नितीश सर धर्मेन्द्र जी दीपक पांडेय, हर्षदा दीदी छाया दीदी तथा अन्य आचार्य/आचार्या दीदी के साथ पूरा विद्यालय परिवार शामिल था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse