पलामू : रामनवमी व ईद को लेकर हुसैनाबाद थाना परिसर में बैठक

 

  • पलामू : रामनवमी व ईद को लेकर हुसैनाबाद थाना परिसर में बैठक
  • विधि व्यवस्था में व्यवधान उतपन्न करने पर अनुमण्डल प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगी : एसडीएम
  • मोबाईल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी : एसडीपीओ

एबीएन न्यूज़ नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। पूर्व निर्धारित समय अनुसार गुरुवार रामनवमी,ईद को लेकर हुसैनाबाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक किया गया, जिसकी अध्यक्षता अनुमण्डल पदाधिकारी गौरांग महतो एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी एस मोहम्मद याकूब ने संयुक्त रूप से किया। 

जबकि संचालन थाना प्रभारी चंदन कुमार ने की बैठक में गणमान्य उपस्थिति में जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह,एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती, उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी,एवं अंचलाधिकारी पंकज कुमार, बीडीओ सुनील कुमार वर्मा शामिल हुए। बैठक में बारी बारी से सभी बिंदुओं पर चर्चा की गयी।

कई अखाड़ा प्रमुख व जुलूस के लाइसेंस धारियों ने अपनी अपनी समस्याओ से अधिकारियों को अवगत कराया, जिसमे शहर में साफ सफाई,बिजली पानी व स्वास्थ्य व्यवस्था अग्निशमन को जुलूस व पर्व के दौरान रहने की जबाबदेही को तय किया गया। वंही ईद व रामनवमी नवरात्र में सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी को जिम्मेदारी सौंपी गई।वंही एसडीओ ने कहा कि पर्व त्यौहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न में मनाने से क्षेत्र में उत्साह बढ़ता है लोगो मे एक बेहतर सन्देश जाता है।

साथ ही प्रशासन व पब्लिक की समन्वय और मजबूत होता हैं। उन्होंने यह भी कहा अनुमण्डल प्रशासन आपके लिए हर स्थिति में मदद के लिए तैयार हैं आपका सहयोग चाहिए लेकिन उन्होंने कहा समाज मे विधि व्यवस्था खराब करने वालो को कभी बक्सा नही जाएगा,डीजे प्रतिबंधित हैं।

एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस मोबाईल मीडिया पर खाश निगरानी रखेगी किसी तरह के अफवाहों को वारयल नही कीजिये आस पास के लोगो को भी बताइए। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने ईद व रामनवमी पर प्रशासन का सहयोग करने व आपसी प्रेम समाजिक सौहार्द को बने रहने पर बल दिया।

मौके पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शशि कुमार, ऊषा देवी, उपाध्यक्ष गयासुद्दीन सिद्दीकी, कार्यपालक पदाधिकारी शशि शेखर सुमन, अनुमण्डल उपाधीक्षक डॉ एस के रवि, महिला थाना प्रभारी पुअनि पार्वती कुमारी, बबलू कुमार, सोनू कुमार गुप्ता,सौरभ कुमार, के के पाण्डे, मुकेश कुमार के अलावा रामनवमी महासमिति के मुख्य संयोजक लोकनाथ केशरी, मुखिया अमरेंद्र ठाकुर, वार्ड पार्षद उमा देवी, राजेंद्र पाल, सरवरी बीबी, अनिता साह, शम्भु कुमार के अलावा भारी संख्या में हिन्दू व मुस्लिम समुदाय के गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse