टीम एबीएन, रांची। रांची स्थित जैप -1 परिसर में आयोजित 17वीं झारखंड पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों के उत्साह, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।
यह प्रतियोगिता केवल जीत-हार तक सीमित नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर और सशक्त मन के निर्माण का सशक्त माध्यम भी है। सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई तथा अन्य प्रतिभागियों को उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं, आपकी मेहनत ही आने वाली सफलता की नींव है।
साथ ही यह गर्व की बात है कि हमारे पुलिस बल के पुरुष एवं महिला दोनों ही खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ राज्य का मान बढ़ाते रहेंगे। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार...।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse