टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की द्वितीय प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन 22 मार्च दिन रविवार पूर्वाह्न 11 बजे से हरमू रोड रांची स्थित मारवाड़ी भवन के बहुउद्देशीय सभागार में रखा गया है।
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं महामंत्री विनोद कुमार जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के द्वितीय कार्यसमिति की बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, महामंत्री का प्रतिवेदन, प्रांतीय पदाधिकारियों के कार्यशैली पर विचार, तथा भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय किया जायेगा।
बैठक के उपरांत एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। जिसमें झारखंड नगर निकाय चुनाव में मारवाड़ी समाज से निर्वाचित होने वाले सभी मेयर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस बार के झारखंड नगर निकाय चुनाव में मारवाड़ी समाज से 1 मेयर, 2 अध्यक्ष, 3 उपाध्यक्ष एवं 18 पार्षद चुने गये हैं।
उन्होंने सम्मेलन के सभी कार्यसमिति सदस्य, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष, जिला, शाखा अध्यक्ष, मंत्री, विशेष आमंत्रित, परामर्श दात्री समिति के सदस्यों से इस बैठक एवं सम्मान समारोह में अवश्य उपस्थित रहने का आग्रह किया है। यह जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse