टीम एबीएन, रांच। रांची में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एसएसपी राकेश रंजान ने चार थाना प्रभारियों की नई नियुक्ति की है। इस आदेश के तहत शहर के विभिन्न थानों में अधिकारियों की तैनाती की गयी है।
जारी सूची के अनुसार, सनोज कुमार चौधरी को कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, लोअर बाजार थाना की जिम्मेदारी लव कुमार सिंह को सौंपी गयी है।
इसके अलावा, नितिन कुमार सिंह को डेली मार्केट थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि अरुण कुमार महथा को धुर्वा थाना का प्रभारी बनाया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse